Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:51 Hrs(IST)
खेल


वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफ़ायर्स 22 फ़रवरी से 23 मार्च के बीच खेले जाएंगे

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) वनडे विश्व कप (2027) क्वालीफ़ायर्स अगले साल 22 फ़रवरी से 23 मार्च के बीच खेले जाएंगे। क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि आईसीसी ने प्रतियोगिता की तारीख़ों पर मुहर लगा दी है लेकिन आयोजित होने की जगह पर अभी फ़ैसला नहीं लिया गया है।
जुलाई में आईसीसी द्वारा घोषित किए गए विश्व कप 2027 के नए फ़ॉर्मैट के मुताबिक़ क्वालीफ़ायर्स का विजेता सीधे प्रमुख ग्रुप में प्रवेश कर जाएगा। जबकि क्वालीफ़ायर्स में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान की टीम वनडे विश्व कप के पहले राउंड में पहुंचेगी। जिसे सुपर सीरीज़ का नाम दिया गया है, और फिर सुपर सीरीज़ के विजेता को 12 देशों के बीच प्रतिस्पर्धा का मौक़ा मिलेगा।
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में 4 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
विश्व कप क्वालीफ़ायर्स में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 30 सितंबर 2026 तक की वनडे रैंकिंग के आधार पर मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे को छोड़कर दो सबसे निचली रैंकिंग वाली पूर्ण सदस्य टीमें, सीडब्ल्यूसी लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और विश्व कप क्वालीफ़ायर्स प्लेऑफ़ से क्वालीफ़ाई करने वाली शीर्ष चार टीमें शामिल होंगी।
विश्व कप क्वालीफ़ायर्स प्लेऑफ़ में सीडब्ल्यूसी लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें आमने-सामने होंगी। चैलेंज लीग को विश्व क्रिकेट का तीसरा स्तर माना जाता है। प्लेऑफ़ का प्रारूप अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इस आठ टीमों के टूर्नामेंट से शीर्ष चार टीमें 2027 वनडे विश्व कप क्वालीफ़ायर्स के लिए क्वालीफ़ाई करेंगी।
चैलेंज लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम इस पूरे चक्र के दौरान तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी। दोनों समूहों से शीर्ष दो-दो टीमें विश्व कप क्वालीफ़ायर्स प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफ़ाई करेंगी।
वेस्टइंडीज़ इस समय वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और सितंबर में भारत के ख़िलाफ़ होने वाले दो मैच ही उसे और खेलने हैं। इन मुक़ाबलों के नतीजों के साथ-साथ अफ़ग़ानिस्तान (8वें स्थान) और आयरलैंड (12वें स्थान) के बीच होने वाली आगामी सीरीज़ के परिणाम भी उसकी रैंकिंग पर असर डाल सकते हैं।
अगर आयरलैंड ने अफ़ग़ानिस्तान को 4-1 या 5-0 से हराकर सीरीज़ जीत ली, तो भारत के ख़िलाफ़ दो जीत वेस्टइंडीज़ को शीर्ष आठ में पहुंचाने के लिए पर्याप्त हो सकती है। लेकिन अगर अफ़ग़ानिस्तान सीरीज़ जीत जाता है, तो वेस्टइंडीज़ के लिए 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफ़ायर्स खेलना लगभग तय हो जाएगा।
इससे पहले भी वेस्टइंडीज़ 2023 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफ़ाई करने में भी नाकाम रहा था। जिसके बाद हरारे में खेले गए क्वालीफ़ायर्स टूर्नामेंट में उसे नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पहली बार वेस्टइंडीज़ विश्व कप से बाहर हो गया था।
राज
वार्ता
More News

चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ को मिला मौक़ा

09 Aug 2026 | 8:56 PM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए चोटिल बी साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान को टीम में शामिल किया गया है। सुदर्शन फ़िलहाल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हैं और दाहिने अंगूठे में लगी चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।.

see more..

यूपी टी20 लीग युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच: भुवनेश्वर कुमार

09 Aug 2026 | 8:18 PM

लखनऊ, 9 अगस्त (वार्ता) भारतीय मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि यूपी टी-20 लीग युवा क्रिकेटरों को खुद को साबित करने और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के अनुभवों से सीख लेने का महत्वपूर्ण मंच है।.

see more..

पीएम मोदी ने पदक विजेताओं से मुलाकात की, उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

09 Aug 2026 | 7:48 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल विजेताओं से मुलाकात की और ग्लासगो गेम्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। भारत ने मेडल तालिका में चौथा स्थान हासिल किया, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे।.

see more..

भारत को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

09 Aug 2026 | 7:35 PM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) मुंबई की सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी में रविवार को एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के टीम इवेंट फाइनल में हांगकांग चीन के खिलाफ मुकाबले में भारत को हार मिली और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।.

see more..

ट्राउ एफसी ने इंडियन नेवी को 2-1 से हराया

09 Aug 2026 | 7:12 PM

इंफाल, 09 अगस्त (वार्ता) रविवार को खुमान लम्पक मुख्य स्टेडियम में 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के ग्रुप डी के अपने आखिरी मैच में, अफरीदी बुयामायुम के दो गोल (जिसमें दूसरे हाफ में किया गया एक शानदार गोल भी शामिल था) की बदौलत ट्राउ एफसी ने इंडियन नेवी पर 2-1 से मुश्किल जीत हासिल की।.

see more..