Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:24 Hrs(IST)
खेल


वनडे विश्व कप 2027 में प्रवेश पाने के लिए आयरलैंड को खेलना होगा क्वालीफायर

ब्रेडी, 06 अगस्त (वार्ता) अगानिस्तान के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच बारिश की भेंट चढ़ने के कारण आयरलैंड को अब अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में प्रवेश पाने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा। बारिश के कारण ब्रेडी में रद्द हुए मुकाबले में टॉस भी नहीं हो पाया।
आयरलैंड इस समय पुरुष वनडे रैंकिंग में 11वें स्थान पर है और उन्हें विश्व कप में सीधा प्रवेश पाने के लिए जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और बंगलादेश को पछाड़ना ज़रूरी था। हालांकि इसके लिए उन्हें 30 सितंबर की समयसीमा से पहले अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप करना था और उनके लिए यह भी जरूरी था कि वेस्टइंडीज भारत के ख़िलाफ़ दो वनडे हारे।
आयरलैंड अब 10 टीमों वाले क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा जिसका विजेता विश्व कप में सीधा प्रवेश पाएगा। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप के पहले राउंड (सुपर सीरीज़) में खेलेंगी। इसमें शीर्ष पर रहने वाली टीम 12 टीम वाले मुख्य स्टेज में प्रवेश करेगी।
10 टीमों वाले क्वालीफयर में यह टीमें शामिल होंगी। 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में अंतिम दो स्थान पर रहने वाले पूर्ण सदस्य देश (मेजबान दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे को छोड़कर), सीडबल्यूसी लीग 2 से शीर्ष चार टीमें और विश्व कप क्वालीफ़ायर प्लेऑफ से शीर्ष चार टीमें। इस प्लेऑफ़ में सीडब्लयूसी लीग 2 की अंतिम चार टीमें चैलेंज लीग की चार टीमों के साथ खेलेंगी। इसका प्रारूप तय किया जाना अभी बाक़ी है लेकिन आठ टीमों वाले इस प्लेऑफ़ की शीर्ष चार टीमें विश्व कप क्वालीफ़ायर में प्रवेश पाएंगी।
चैलेंज लीग में 12 टीमें खेलेंगी जिन्हें छह-छह के दो पूल में बांटा जाएगा और इस चक्र में हर टीम तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेंगी। दोनों पूल में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी। आयरलैंड को 2023 के वनडे विश्व कप में भी प्रवेश नहीं मिल पाया था, वह उस संस्करण के लिए क्वालीफायर में सुपर 6 स्टेज से बाहर हो गए थे।
राम
वार्ता
More News

सिंधु ने विश्व चैम्पियनशिप में बंदरों को कंट्रोल करने की कोशिशों को सपोर्ट किया

11 Aug 2026 | 6:28 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के ऑर्गनाइज़र्स का सपोर्ट किया है, जिन्होंने नेशनल कैपिटल के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं, भले ही सोशल मीडिया की नजर में यह अजीब कदम उठाया गया हो।.

see more..

श्रीलंका में स्लीप पोजिशनिंग ज़रूरी: टी दिलीप

11 Aug 2026 | 6:07 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने श्रीलंका में स्लिप कॉर्डन पोजिशनिंग को सही करने की अहमियत पर ज़ोर दिया है, जहाँ आने वाली टेस्ट सीरीज़ में स्पिन के अहम रोल निभाने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से गॉल में पहले मैच से होगी।.

see more..

अफ़गानिस्तान के ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह को आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने पर फटकार लगाई गई

11 Aug 2026 | 5:54 PM

दुबई, 11 अगस्त (वार्ता) अफ़गानिस्तान के ऑलराउंडर, अज़मतुल्लाह उमरज़ई को शुक्रवार को ब्रेडी में आयरलैंड के खिलाफ़ दूसरे वनडे के दौरान आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाए जाने के बाद फटकार लगाई गई है।.

see more..

शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलस ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे

11 Aug 2026 | 5:44 PM

लखनऊ, 11 अगस्त (वार्ता) म्यूज़िक के उस्ताद शंकर महादेवन और मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस यूपी टी 20 लीग सीज़न 4 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट का ओपनर 14 अगस्त, 2026 को लखनऊ के मशहूर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में में होगा, जो पूरे उत्तर प्रदेश में 24 दिन के क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत होगी।.

see more..

यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन और जैस्मिन सैंडलास बिखेरेंगे संगीत का जलवा

11 Aug 2026 | 5:08 PM

लखनऊ, 11 अगस्त (वार्ता) मशहूर संगीतकार एवं गायक शंकर महादेवन और लोकप्रिय पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलास यूपी टी20 लीग के चौथे सत्र के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य आकर्षण होंगे। लीग का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।.

see more..