Sunday, May 17 2026 | Time 11:22 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


लखनऊ के वरूण विहार में बनेगा 300 एकड़ का लॉजिस्टिक पार्क, 15 हजार से अधिक भूखण्ड होंगे सृजित

लखनऊ 03 सितंबर ( वार्ता) लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरूण विहार योजना में 15 हजार से अधिक भूखण्ड सृजित होंगे। साथ ही 300 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल मेें लॉजिस्टिक पार्क/ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा।
आगरा एक्सप्रेस-वे व किसान पथ से सीधे कनेक्ट होने वाली इस योजना में लॉजिस्टिक पार्क बनने से बड़ी आबादी को आवासीय सुविधा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को योजना का निरीक्षण करके भूमि जुटाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने दोना गांव में बने योजना के साइट ऑफिस में अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक की और किसानों से सीधा संवाद किया।
उपाध्यक्ष ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर 5610 एकड़ क्षेत्रफल में वरूण विहार योजना विकसित की जाएगी। जिसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम-भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की भूमि चिन्हित की गयी है। इस योजना में 3 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर के उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास होगा। इन योजनाओं से राजधानी में बड़ा निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वरूण विहार में 15 हजार से अधिक आवासीय, व्यावसायिक व ग्रुप हाउसिंग के भूखण्ड नियोजित किये जाएंगे। योजना में लगभग 800 एकड़ क्षेत्रफल में ग्रीन बेल्ट, पार्क व वॉटर बॉडीज विकसित की जाएगी, जिसमें 1 अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स व सेंट्रल पार्क होगा। इसके अलावा 300 एकड़ क्षेत्रफल मेें लॉजिस्टिक पार्क/ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा।
उपाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान प्रस्ताव के तहत वरूण विहार में कुल 25 सेक्टर नियोजित किये जाएंगे। जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत ग्रिड सड़कों, भूमिगत केबल लाइन आदि का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा सुगम यातायात के लिए आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि क्रय की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता की गयी, जिसमें किसानों द्वारा उत्साह दिखाते हुए भूमि देने के लिए सहमति प्रदान की गयी।
सतीश
वार्ता
More News

भदोही में पत्नी ने शराबी पति को चाकू मारकर किया घायल

17 May 2026 | 8:40 AM

भदोही, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शनिवार को शराबी पति को पत्नी ने हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।.

see more..

शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में चली गोली से पिता पुत्र सहित चार लोग घायल

17 May 2026 | 8:37 AM

शाहजहांपुर 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस .

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

16 May 2026 | 11:02 PM

आजमगढ़, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई।.

see more..

भाजपा सांसद ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की

16 May 2026 | 9:10 PM

कानपुर, 16 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश अवस्थी ने महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की है।.

see more..

मुरादाबाद के 15 पीएम श्री विद्यालय बनेंगे हाईटेक मॉडल स्कूल

16 May 2026 | 9:04 PM

मुरादाबाद, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर ‘मॉडल और लीडरशिप स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।.

see more..