Monday, Sep 7 2026 | Time 15:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजी की मौत

झुंझुनू, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू जिले के कोलिहान नगर में गुरुवार काे बस की चपेट में मोटरसाइकिल के आने से उसपर सवार मामा भांजी की मौत हो गयी।
थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि मृतकों की पहचान मुनेश (18) और संजू (35) केे रूप में हुयी है। छात्रा मुनेश अपने मामा संजू के साथ सुबह मोटरसाइकिल पर परीक्षा देने खेतड़ी आ रही थी। इसी दौरान एक बस ने कोलिहान नगर बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुनेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना भेज दिया गया, लेकिल मुनेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया गया। फिलहाल दोनों के शव राजकीय उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
सं सुनील, उप्रेती
वार्ता
More News

भरतपुर में मतदाता पर्चियों को लेकर असमंजस की स्थिति

07 Sep 2026 | 12:05 PM

भरतपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के नगर निकाय के लिए नौ एवं 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले निर्वाचन विभाग की तरफ से वितरित की जाने वाली मतदाता पर्चियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। .

see more..

राजनीतिक संकट आया तो बचपन के मित्रों ने अपनी-अपनी विपरीत विचारधारा छोड़ी

07 Sep 2026 | 12:03 PM

चित्तौड़गढ़, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में मित्रता की मिसाल पेश करते हुए बचपन के तीन मित्र अपनी वामपंथी एवं कांग्रेस की विचारधारा को त्याग करके अपने भाजपाई मित्र के साथ हो गये। .

see more..

भरतपुर में आज दोपहर में होगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो

07 Sep 2026 | 11:32 AM

भरतपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोमवार को होने वाले रोड शो को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अत्यंत सतर्क है।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अपराह्न दो बजे बिजली घर से लक्ष्मण मंदिर तक होने वाले इस रोड शो में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस तैनात की गयी है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री शर्मा के रोड शो में नगर निगम के 57 वार्डों में चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

आज अलवर में भजनलाल शर्मा का रोड शो

07 Sep 2026 | 11:30 AM

अलवर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे। .

see more..

भीलवाड़ा में बागी भाजपा प्रत्याशी के मैदान से हटने से बदले नगर निकाय चुनाव के ले समीकरण

07 Sep 2026 | 11:19 AM

भीलवाड़ा, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक समीकरण किस तेजी से बदल रहे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर 49 में देखने को मिला। .

see more..