Monday, May 11 2026 | Time 05:28 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के कार्मिकों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को शीघ्र मिलेगा स्वास्थ्य योजना का लाभ

भोपाल, 03 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल) ने प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों में कार्यरत अभियंता व कार्मिकों के लिए बहुप्रतीक्षित पावर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना (एमपीपीसीएचएस) के क्रियान्वयन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

इसके पश्चात देश भर के सभी अस्पतालों से योजना के नियम, शर्तो व दरों पर बातचीत की जाएगी। जो अस्पताल योजना की शर्तों व दरों पर सहमत होंगे उन्हें अनुबंधित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग सकता है। जैसे ही ये प्रक्रिया पूर्ण होगी कंपनी की कैशलेस योजना की सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।

इस योजना का लाभ प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों में कार्यरत नियमित कार्मिकों, संविदा कार्मिकों व विद्युत कंपनियों के पेंशनरों और उनके आश्रितों को मिलेगा। इनकी संख्या लगभग 1 लाख 82 हजार है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी को प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों के लिए पावर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना हेतु एजेंसी का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विद्युत कार्मिक एवं पेंशनर मासिक अंशदान देकर योजना में शामिल हो सकते हैं। योजना में शामिल होने के लिए विद्युत कार्मिक एवं पेंशनर को मासिक अंशदान करना होगा। इस योजना में मात्र रुपए 500 प्रतिमाह में 5 लाख, रुपए 1000 प्रतिमाह में 10 लाख एवं रुपए 2000 प्रतिमाह में 25 लाख तक का कैशलेश इलाज का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुछ अस्पतालों में को-पे की व्यवस्था भी रहेगी।

इस योजना को सुगम बनाने हेतु शक्तिभवन जबलपुर में ब्लॉक क्रमांक 9 में एक हेल्प डेस्क आरंभ किया गया है। इस हेल्प डेस्क में योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है एवं जिनको ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आती है वहां उनके आवेदन भी भरे जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने समस्त विद्युत कंपनियों के कार्मिकों व पेंशनरों से इस योजना में शामिल होने के लिए संबंधित कंपनियों के कार्यालयों में शीघ्र फॉर्म जमा करने का आह्वान किया है एवं इस योजना के अंतर्गत शीघ्र सेवाएं प्रारंभ होने की संभावना व्यक्त की है।
दिनेश
वार्ता
More News

सक्ती में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

11 May 2026 | 12:25 AM

सक्ती, 10 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाना में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।.

see more..

साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का आनंद

11 May 2026 | 12:20 AM

रायपुर, 10 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को नई ऊर्जा देने की दिशा में लगातार नवाचारपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में आज राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच का आनंदन प्रदेश के उन मेधावी विद्यार्थियों ने भी लिया, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। राज्य शासन की विशेष पहल पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 18 प्रतिभावान विद्यार्थी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम प.

see more..

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रभारी की सूची की जारी

11 May 2026 | 12:14 AM

रायपुर, 10 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की आज सूची जारी की | .

see more..

नर्मदा नदी में युवक डूबा, रात तक नहीं मिला शव

10 May 2026 | 9:32 PM

सीहोर, 10 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाने गए एक युवक के डूब जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात तक प्रशासन द्वारा तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का शव नहीं मिल सका।.

see more..

ब्राह्मण समाज की एकजुटता में ही शक्ति : अनूप मिश्रा

10 May 2026 | 9:28 PM

म.प्र. ब्राह्मण परिषद अनूप मिश्रा ग्वालियर, 10 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनूप मिश्रा ने कहा है कि अब समय आ गया है कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर का ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करे। उन्होंने कहा कि शक्ति अलग-अलग बंटने में नहीं, बल्कि एक होने में है।.

see more..