More News20 Apr 2026 | 10:26 PMजालौन, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुरा जागीर में मामूली कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि जय नारायण के पुत्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो उठा। आरोप है कि बीच वाले पुत्र अल्लू उर्फ जितेंद्र ने गुस्से में अपने बड़े भाई कैलाश पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।.
see more.. 20 Apr 2026 | 10:24 PMसंभल, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार शाम बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदौसी क्षेत्र के ग्राम आटा के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने सामने आई बाइक को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। कार में सवार.
see more.. 20 Apr 2026 | 10:22 PMबरेली, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित सीबीगंज आरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से नगर वन विकसित किया जाएगा। करीब 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस परियोजना का रविवार को वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने शिलान्यास किया। यह रुहेलखंड क्षेत्र की पहली नगर वन परियोजना होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि पूजन के बाद शिलान्यास के साथ किया गया। डॉ. सक्सेना ने कहा कि नगर वन स्थानीय नागरिकों तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए वनस्पति ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण तथा वनों के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ाने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वि.
see more.. 20 Apr 2026 | 10:19 PMजौनपुर, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ का सोमवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 81 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।.
see more.. 20 Apr 2026 | 9:10 PMनोएडा, 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस दो थाना क्षेत्र अंतर्गत ककराला कॉलोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा भारी मात्रा में कबाड़ जलकर राख हो गया और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।.
see more..