Friday, Dec 5 2025 | Time 17:00 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पशु आहार ले जा रहा ट्रक पलटा, आग लगने से चालक घायल

श्रीगंगानगर, 02 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस राजमार्ग पर मंगलवार को पशु आहार लेकर गुजरात की ओर जा रहा एक ट्रक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा चाडसर गांव के पास सुबह छह बजे हुआ। ट्रक पलटते ही उसमें आग लग गई। ट्रक में पशुआहार होने से आग तेजी से फैल गयी। आग से चालक जोरासिंह (30) गांव भम्भूर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा से दमकल की गाड़ियां और सूरतगढ़ नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे के आसपास आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। तब तक ट्रक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था और उसमें लदा सारा पशु आहार भी राख बन गया। लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
घायल चालक को 108 एम्बुलेंस से हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत बठिंडा (पंजाब) के निजी बर्न अस्पताल में भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

राजस्थान के वनराज्य मंत्री शर्मा ने की जनसुनवाई

05 Dec 2025 | 4:50 PM

अलवर, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अलवर में शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की और जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना। .

see more..

राजस्थान विधानसभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल-देवनानी

05 Dec 2025 | 4:14 PM

जयपुर, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा भवन में संसद की तर्ज पर सेन्ट्रल हॉल बनेगा। .

see more..

झुंझुनू में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को तीन वर्ष का कठोर कारावास

05 Dec 2025 | 3:59 PM

झुंझुनू, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू के यौन अपराध बाल संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम विशेष न्यायालय ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।.

see more..

ड्यूटी पर जा रहे विकास अधिकारी की गाडी पलटी

05 Dec 2025 | 3:57 PM

श्रीगंगानगर, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार को श्रीगंगानगर के समीप गांव साधुवाली में प्रस्तावित गाजर मंडी स्थल पर आयोजित गंगनहर शिलान्यास शताब्दी समारोह कार्यक्रम में ड्यूटी पर जा रहे विकास अधिकारी की गाड़ी पलट गयी। .

see more..

सीआईडी आईबी कांस्टेबल भर्ती के पात्र उम्मीदवारों का 11 दिसंबर को होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण

05 Dec 2025 | 3:38 PM

जयपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती-2025 के तहत सीआईडी आईबी में 79 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों का जयपुर में 11 दिसंबर को शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जायेगा। .

see more..