Friday, Dec 5 2025 | Time 17:23 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया

जगदलपुर,02 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बोधघाट जल परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने आज हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन सहित कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से कलेक्टर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ग्रामीणों ने मक्का फसल की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 प्रति क्विंटल तय करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत किसानों को पेंशन एवं दो लाख की बीमा राशि देने, खाद–दवाइयों पर सेवा एवं वस्तु कर (जीएसटी) समाप्त करने की मांग की। साथ ही बोधघाट जल परियोजना को निरस्त करने, वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने, इंद्रावती नदी पर बने डैम खोलने से पहले किसानों को सूचना देने और सभी जर्जर डैम व तटबंधों की तत्काल मरम्मत कराने की बात कही।
ज्ञापन में किसानों के नाम से बैंकों में एजेंटों द्वारा लिए गए फर्जी ऋण की जांच की जाए, आदिवासी भूमि संरक्षण हेतु भूमाफिया नियंत्रण कानून बनाया जाए, वन अधिकार पत्र धारकों के लिए केसीसी एवं धान खरीदी बहाल की जाए, और खरीफ 2025 के पंजीयन व रकबा संशोधन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की गयी।
साथ ही कोंडागांव जिले की तर्ज पर बस्तर में भी मक्का 2400 प्रति क्विंटल की दर पर तत्काल खरीदी शुरू करने की मांग उठाई गई है, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

जेल में बंद आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

05 Dec 2025 | 4:23 PM

रायपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ में कांकेर जिले के आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर मेकाहारा अस्पताल में हुई संदिग्ध मृत्यु ने जिलेभर में तीखी प्रतिक्रिया पैदा की है। परिवार के सदस्यों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रबंधन की लापरवाही और महत्वपूर्ण जानकारियों को छिपाने के कारण जीवन ठाकुर की जान गई। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने थाना चारामा प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा है।.

see more..

"ऑपरेशन शंखनाद" का सकारात्मक असर, कुख्यात गौ-तस्कर अमजद ने खोला बबलू शंख ढाबा

05 Dec 2025 | 4:12 PM

जशपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के साईंटांगरटोली में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन शंखनाद" का सकारात्मक असर दिखा जिसमें लंबे समय से गौ-तस्करी में संलिप्त रहे कुख्यात आरोपी अमजद हजाम उर्फ बबलू ने अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। .

see more..

खेत में लगी जाली में फंसा नौ फुट का विशालकाय अजगर, स्नेक कैचर जितेंद्र ने अजगर को जंगल में छोड़ा

05 Dec 2025 | 4:02 PM

कोरबा, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के कोरबा शहर से सटे निगम क्षेत्र के रिसदी गांव स्थित खेत में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों ने लगभग नौ फुट लंबा और करीब आठ किलो वजनी विशालकाय अजगर को खेत की जाली में फंसा देखा। फसल काटने पहुंचे किसान संजय कंवर ने अजगर को छटपटाते देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) को दी।.

see more..

विवाह समारोह में गये परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, ले उड़े 1.25 करोड़ का माल

05 Dec 2025 | 3:32 PM

महासमुंद, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बल्दीडीह गांव में गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर गए एक व्यापारी के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपए नकद और लगभग एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।.

see more..

स्कूली बच्चों के बीच मोबाइल को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी मध्यप्रदेश सरकार

05 Dec 2025 | 3:31 PM

भोपाल, 05 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा स्कूल में मोबाइल ले जाने पर प्राचार्य की डांट के बाद आत्महत्या की कोशिश संबंधित मामले के आज विधानसभा में गूंजने के बीच राज्य सरकार ने बताया कि स्कूली बच्चों में मोबाइल के उपयोग को लेकर सरकार जागरुकता अभियान चलाएगी।.

see more..