Friday, Dec 5 2025 | Time 17:38 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-साय

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-साय

रायपुर 02 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।




श्री साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


 


मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।


 


श्री साय ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि विभिन क्षेत्रों में सफल बनने का माध्यम भी है। हर बेटा-बेटी को शिक्षित करना ही समाज को मजबूती देगा।


 


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आदिवासियों एवं क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान भी किया।


 


मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय समुदाय के सम्मान को नई ऊंचाई दी है।


 


उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष और पीएम जनमन कार्यक्रम की शुरूआत की है। यह आदिवासी कल्याण के क्षेत्र में आजादी के बाद सबसे बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जनजातीय परिवारों को उपलब्ध करायी जा रही है। इन योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में तेज गति से विकास हो रहा है।


 


श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया है। संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों का देश के लिए योगदान जीवंत रूप में प्रदर्शित हो रहा है। यह आने वाली पीढ़ियों को हमारे वीर नायकों के शौर्य और बलिदान से परिचित कराता रहेगा। यह हमारे आदिवासी समाज के लिए भी गौरव की बात है।


 


मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य के विकास-पीडीएस प्रणाली, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यापक विस्तार का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद गांव-गांव तक पहुंच मार्ग और विकास की रोशनी पहुँची है। राज्य में नक्सलवाद विकास में सबसे बड़ी बाधा रहा है, लेकिन सरकार के प्रयासों से यह अंतिम सांस ले रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है।


 


मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। हम उद्योग धंधों के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही हमारी सरकार प्रदेश के सभी समाज को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए।


 


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें कंवर समाज के लिए बोईरदादर रायगढ़ मे एक और सांस्कृतिक भवन के साथ मुख्य मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण, लैलूंगा के टुरटूरा में नए समाजिक भवन, लैलूंगा और घरघोड़ा में निर्मित सामाजिक भवन के विस्तार की घोषणा की।


 


पंकज , जांगिड़

वार्ता

More News

जशपुर में दो ट्रक और एक पिकअप से 238 क्विंटल अवैध धान किया जब्त

05 Dec 2025 | 5:09 PM

जशपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सरहदी राज्यों से हो रही अवैध धान तस्करी पर एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक पिकअप वाहन से कुल 238 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। .

see more..

जेल में बंद आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

05 Dec 2025 | 4:23 PM

रायपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ में कांकेर जिले के आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर मेकाहारा अस्पताल में हुई संदिग्ध मृत्यु ने जिलेभर में तीखी प्रतिक्रिया पैदा की है। परिवार के सदस्यों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रबंधन की लापरवाही और महत्वपूर्ण जानकारियों को छिपाने के कारण जीवन ठाकुर की जान गई। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने थाना चारामा प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा है।.

see more..

"ऑपरेशन शंखनाद" का सकारात्मक असर, कुख्यात गौ-तस्कर अमजद ने खोला बबलू शंख ढाबा

05 Dec 2025 | 4:12 PM

जशपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के साईंटांगरटोली में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन शंखनाद" का सकारात्मक असर दिखा जिसमें लंबे समय से गौ-तस्करी में संलिप्त रहे कुख्यात आरोपी अमजद हजाम उर्फ बबलू ने अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। .

see more..

खेत में लगी जाली में फंसा नौ फुट का विशालकाय अजगर, स्नेक कैचर जितेंद्र ने अजगर को जंगल में छोड़ा

05 Dec 2025 | 4:02 PM

कोरबा, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के कोरबा शहर से सटे निगम क्षेत्र के रिसदी गांव स्थित खेत में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों ने लगभग नौ फुट लंबा और करीब आठ किलो वजनी विशालकाय अजगर को खेत की जाली में फंसा देखा। फसल काटने पहुंचे किसान संजय कंवर ने अजगर को छटपटाते देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) को दी।.

see more..

विवाह समारोह में गये परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, ले उड़े 1.25 करोड़ का माल

05 Dec 2025 | 3:32 PM

महासमुंद, 05 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बल्दीडीह गांव में गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर गए एक व्यापारी के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपए नकद और लगभग एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।.

see more..