Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:51 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में पाबंदियां और कड़ी की गईं

श्रीनगर, 03 मार्च (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत के विरोध में कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को भी जारी विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ अधिकारियों ने कड़ी पाबंदियां लागू की।
सोमवार को हुई झड़पों के बाद लगातार दूसरे दिन श्रीनगर और दूसरे जिलों के कुछ हिस्सों में पाबंदियां लागू रहीं, जिसमें सुरक्षाकर्मियों समेत करीब एक 12 लोग घायल हो गए थे। भीड़भाड़ रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की भारी तैनाती की गई थी।
अधिकारियों ने संकेत दिया कि एहतियात के तौर पर बुधवार को भी संवेदनशील जगहों पर पाबंदियां जारी रहने की संभावना है। शहर के बीच, लाल चौक पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी, और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
सूत्रों ने कहा कि आज घाटी के कई इलाकों से विरोध प्रदर्शन की खबरें आईं, हालांकि उनकी तीव्रता पिछले दो दिनों की तुलना में कम थी। प्रदर्शनों के दौरान बांदीपोरा जिले के कुछ हिस्सों से भी छोटी-मोटी झड़पों की खबरें आईं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पूरे दिन हालात पर नज़र रखी। पुलिस ने दोहराया कि शांतिपूर्ण विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन दंगे और पत्थरबाज़ी की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एहतियात के तौर पर, प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी निलंबित हैं, जबकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कश्मीर घाटी में बुधवार शाम तक पोस्टपेड मोबाइल डेटा सर्विस की गति कम कर दी गई थी।
इस बीच, घाटी भर के शिक्षण संस्थान इस हफ़्ते बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि सरकार ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल और कॉलेज सात मार्च तक बंद रखने का समय बढ़ा दिया है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल जो पहले तीन महीने की सर्दियों की छुट्टी के बाद खुलने वाले थे, मौजूदा हालात को देखते हुए टाल दिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जमीनी स्थिति और तैयारियों के उपायों की समीक्षा के लिए यहां लोक भवन में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव और उत्तरी कमान के एमजीजीएस मेजर जनरल बलबीर सिंह शामिल हुए।
श्री सिन्हा अधिकारियों को शांति बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।
जांगिड़
वार्ता
More News

ईरान पर थोपा गया यह अन्यायपूर्ण युद्ध रूके , उमर ने जतायी मंशा

14 Mar 2026 | 8:12 PM

श्रीनगर, 14 मार्च (वार्ता) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान के लोगों पर थोपा गया अन्यायपूर्ण युद्ध रुक जाए।.

see more..

डॉ, जितेंद्र सिंह ने कठुआ में रखी 700 करोड़ के निवेश की दवा कंपनी की आधारशिला

14 Mar 2026 | 7:54 PM

जम्मू, 14 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के गदाधर गांव में एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी की दवा उत्पादन इकाई की शनिवार को आधारशिला रखी।.

see more..

भाजपा ने परिवहन किराये में वृद्धि पर उमर सरकार को घेरा, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर भी उठाये सवाल

14 Mar 2026 | 6:49 PM

श्रीनगर, 14 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को परिवहन किराये में हाल ही में की गयी 18 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। .

see more..

जम्मू के सुरम्य सनासर में दो लाख से ज़्यादा खिले हुए ट्यूलिप आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार

14 Mar 2026 | 6:03 PM

जम्मू, 14 मार्च (वार्ता) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के हरे-भरे घास के मैदानों के बीच स्थित खूबसूरत सनासर में दो लाख से अधिक खिले हुए ट्यूलिप पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं और इस उद्यान को जल्द ही आम लोगों के लिए खोला जायेगा , जिससे नए पर्यटन सत्र की शुरुआत होगी। .

see more..

आरक्षण असमानताओं को दूर करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और डेटा-आधारित नीति जरूरी: सज्जाद लोन

14 Mar 2026 | 5:58 PM

श्रीनगर, 14 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद लोन ने शनिवार को कहा कि हाल ही में प्रकाशित जेकेएएस सांख्यिकीय परिणामों ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी पार्टी के लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को सही साबित किया है।.

see more..