Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:46 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अरुणाचल विधानसभा का बजट सत्र छह मार्च से

ईटानगर, 03 मार्च (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र छह मार्च से शुरू होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि सत्र 12 मार्च तक चलेगा और इसमें पांच बैठकें होंगी।
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री चोवना मेन 10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बजट पर 11 मार्च को चर्चा होगी और पारित किया जाएगा।
मुख्य विधायी कार्यों में, पहले दिन सात महत्वपूर्ण सरकारी विधेयक पेश किए जायेंगे इनमें अरुणाचल प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (दलबदल निषेध) (संशोधन) विधेयक, 2026; अरुणाचल प्रदेश शिक्षक स्थानांतरण और पदस्थापन (विनियमन और प्रबंधन) विधेयक, 2026 और अरुणाचल प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं बिल, 2026 शामिल हैं।
इस बीच राज्य विधानसभा अध्यक्ष टेसम पोंगटे तुत्सा ने आज 8वीं अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की छठीं बैठक की अध्यक्षता की, ताकि छह से 12 मार्च तक होने वाले आने वाले बजट सत्र के लिए एजेंडा को अंतिम रुप दिया जा सके।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में नियम समिति की दूसरी बैठक भी हुई।
जांगिड़
वार्ता
More News

सिद्धारमैया निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं, इस्तीफ़ा देने की तैयारी में-नारायणस्वामी

15 Mar 2026 | 12:32 AM

बेंगलुरु, 14 मार्च (वार्ता) कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालवादी नारायणस्वामी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक "निवर्तमान मुख्यमंत्री" हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ भी हासिल नहीं किया है और अब इस्तीफ़ा देने की तैयारी कर रहे हैं।.

see more..

चुनाव आयोग ने टीएमसी,भाजपा समर्थकों के बीच हुयी झड़प पर कोलकाता पुलिस से रिपोर्ट मांगी

15 Mar 2026 | 12:13 AM

कोलकाता, 14 मार्च (वार्ता) भारत चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से पहले आज उत्तरी कोलकाता के गिरीश पार्क में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच हुई कथित झड़प को लेकर कोलकाता पुलिस से एक तत्काल रिपोर्ट मांगी है। .

see more..

बीजद ने कवि मायाधर के गांव को विरासत सूची से बाहर रखने पर सरकार की आलोचना की

14 Mar 2026 | 10:56 PM

भुवनेश्वर, 14 मार्च (वार्ता) बीजू जनता दल (बीजद) ने प्रख्यात कवि मायाधर मानसिंह की जन्मस्थली 'नंदला' को राज्य की हाल ही में घोषित 'विरासत ग्राम' की सूची में शामिल न करने के लिए ओडिशा सरकार की कड़ी आलोचना की है। .

see more..

पूर्व डीजीपी डोरा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

14 Mar 2026 | 10:48 PM

हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच जे डोरा का शनिवार को यहां महाप्रस्थानम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।.

see more..

एकेआरयूसीओ ने मणिपुर में जनगणना में आ रही समस्याओं पर चिंता जताई

14 Mar 2026 | 10:38 PM

इंफाल, 14 मार्च (वार्ता) मणिपुर में ऑल कोंगबा रोड यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइज़ेशन (एकेआरयूसीओ) ने जनगणना के काम में आ रही समस्याओं पर गहरी चिंता जताई है। .

see more..