Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शारदा घोटाले के मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन को मिली जमानत

कोलकाता, 08 अप्रैल (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शारदा घोटाले के मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन 13 साल बाद जेल से रिहा हो सकते हैं। अगर कागजी प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती है, तो संभावना है कि सेन गुरुवार को जेल से बाहर आ जाएंगे। सुदीप्त सेन चिटफंड घोटाले से जुड़े कुल 389 मामलों में फंसे हुए थे।
हालांकि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन राज्य पुलिस के 308 मामलों की वजह से वह जेल में ही थे। इनमें से भी ज्यादातर मामलों में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन बारासात थाने के दो मामले अंतिम बाधा बने हुए थे, जिनमें अब अदालत ने राहत दे दी है।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने राज्य पुलिस और सीबीआई, दोनों को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने सवाल उठाया कि 2014 में चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद दस साल बाद भी ट्रायल (सुनवाई) शुरू क्यों नहीं हो पायी?
पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी आरोपी को बिना सुनवाई के अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि जमानत मिलने से जमाकर्ताओं का पैसा वापस दिलाने की कानूनी प्रक्रिया में तेजी आ सकती है।
सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने सीबीआई के वकील के रवैये पर भी नाराजगी जताई। उच्च न्यायालय ने एजेंसी को याद दिलाया कि समय पर सुनवाई पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उच्च न्यायालय ने पूछा कि क्या सिर्फ जमानत मिल जाना ही प्रक्रिया का अंत है? सुनवाई को अंजाम तक पहुँचाना भी उतना ही जरूरी है। हालांकि, पीठ ने सेन को जमानत देते समय कई कड़ी शर्तें भी रखी हैं।
सुदीप्त सेन को साल 2013 में बिधाननगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी लंबी कैद का मुद्दा राज्य और देश की राजनीति में काफी गर्माया रहा। हजारों लोगों की गाढ़ी कमाई डूबाने वाले इस घोटाले ने पूरे बंगाल में आर्थिक संकट पैदा कर दिया था। अब 13 साल बाद जब मुख्य आरोपी के बाहर आने के बीच एक बार फिर सबकी नजरें निवेशकों का पैसा वापस मिलने के सवाल पर टिक गई हैं।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

वालपारई हादसे में मृत नौ लोगों को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

18 Apr 2026 | 11:47 PM

Thousands pay last respects to nine people, including six teachers, who died in Valparai accident Malappuram, Apr 18 (UNI) Thousands of people, including students, gathered in Malappuram, Kerala, on Saturday to pay their last respects to the nine persons, including six teachers, who were victims of the Valparai road accident.

see more..

मालदा के बहुकोणीय मुकाबले में स्टार प्रचारकों ने माहौल को गरमाया

18 Apr 2026 | 10:56 PM

सिलीगुड़ी, 18 अप्रैल (वार्ता) राजनीतिक रूप से संवेदनशील उत्तरी बंगाल के मालदा ज़िले में चुनावी अभियान ने ज़ोर पकड़ लिया है और शहरी और ग्रामीण इलाकेअलग-अलग कहानियों, हस्तियों और बदलती वफ़ादारियों का अखाड़ा बन गय हैं।.

see more..

"महिला आरक्षण विधेयक" को लेकर कांग्रेस पर भाजपा का हमला तेज

18 Apr 2026 | 10:16 PM

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा में परिसीमन विधेयक की पराजय के बाद कर्नाटक में राजनीतिक टकराव तेज हो गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर 'महिलाओं के साथ विश्वासघात' तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। .

see more..

मणिपुर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

18 Apr 2026 | 10:14 PM

उखरुल, 18 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में फिर से तनाव फैल गया है।.

see more..

धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर की विपक्ष की भर्त्सना

18 Apr 2026 | 10:05 PM

देहरादून 18 अप्रैल (वार्ता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार रात अपने शासकीय आवास पर ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना और इसके बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस की भर्त्सना की। .

see more..