Thursday, May 14 2026 | Time 06:05 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान के दो पावरलिफ्टरों का चीन में होने वाली एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दम

अलवर, 06 मई (वार्ता) राजस्थान के दो पावर लिफ्टर खिलाड़ियों का चयन एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
चीन में आयोजित होने वाली एशियन सब जूनियर एवं जूनियर क्लासिक एंड इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप - 2026 के लिए भारतीय टीम में 93 किलोग्राम भार वर्ग में डीग के योगेंद्र सोगरवाल एवं 120 किलोग्राम भार वर्ग में अलवर के जितेंद्र शर्मा ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।
पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता नौ मई से 15 मई तक वहां के हैनान प्रांत में आयोजित होगी। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
सं सुनील शोभित
वार्ता
More News

फार्म हाऊस में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर चल रहे रैकेट का भंडाफोड़

13 May 2026 | 11:28 PM

भीलवाड़ा, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिला पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर चल रहे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करके दो बंधक युवकों को मुक्त कराया है। .

see more..

रणथम्भौर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बाघ के शावक के आने से यातायात रोकना पड़ा

13 May 2026 | 11:11 PM

भरतपुर, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आकर बाघिन रिद्धि के शावक के आने से यातायात रोकना पड़ा। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि शावक के आ जाने से वहां से निकल रही गाड़ियों को रोकना पड़ा। बाघिन रिद्धि का शावक करीब 15 मिनट तक अमराई क्षेत्र की पहाड़ी पर बैठा रहा। हालांकि क्षेत्र में बुधवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से वहां कोई पर्यटक मौजूद नहीं था, लेकिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वहां मौजूद थी। .

see more..

अंधड़ में टीन उड़कर युवती पर गिरी, मौत

13 May 2026 | 11:04 PM

अलवर, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर के समीप उमरैण में तेज अंधड़ से एक पड़ोसी के घर की टीन एक युवती पर गिरने से उसकी मौत हो गई ।.

see more..

भीलवाड़ा में मोर का शिकार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

13 May 2026 | 10:49 PM

भीलवाड़ा, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। .

see more..

कल्चरल इंटेलिजेंस और सोल डेवलपमेंट को अपनायें: देवनानी

13 May 2026 | 10:42 PM

मुंबई/ जयपुर, 13 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वे कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के युग में कल्चरल इंटेलिजेंस और सोल डेवलपमेंट को अपनायें। .

see more..