Thursday, May 14 2026 | Time 05:59 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


देहरादून राजधानी पुलिस की हाई प्रोफाइल रेड, लाखों की रकम के साथ 18 जुआरी दबोचे

देहरादून 06 मई (वार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीचोंबीच मंगलवार देर रात गोपनीय सूचना पर पुलिस ने एक फ्लैट में छापा मारकर 18 सफेदपोश व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा है। इनसे कुल तीन लाख, 10 हजार, 600 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए सभी जुआरी स्थानीय और राजनीतिक रसूख वाले हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपनीय माध्यम से कोतवाली नगर क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेन्ट में बड़े स्तर पर अवैध जुए के संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने कल देर रात सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में दबिश दी। जहां तृतीय तल स्थित एक फ्लैट में संचालित हो रहे हाई प्रोफाइल जुए का पर्दाफाश हुआ। मौके पर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कुल तीन लाख, 10 हजार, 600 रुपए की नगदी, ताश की गड्डियां एवं डाईस बरामद हुये। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नगर पर धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट गिरफ्तार अभियुक्त रोशन लाल बन्सल का है जो अपने फ्लैट में लोगों को ताश के पत्तों और डाइस से जुआ खिलवाता है व स्वंय भी उनके साथ जुआ खेलता है।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

हमें जनता का स्पष्ट, निर्णायक जनादेश मिला: जोसेफ विजय

13 May 2026 | 10:53 PM

चेन्नई, 13 मई (वार्ता) तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के कुछ घंटों बाद बुधवार को विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार को जनता से ‘स्पष्ट और निर्णायक जनादेश’ प्राप्त है।.

see more..

रुद्रप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने दो घायलों को बचाया

13 May 2026 | 10:35 PM

रुद्रप्रयाग, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के जवाड़ी पुल के समीप बुधवार देर शाम को सड़क हादसे में एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।.

see more..

चम्पावत के प्रसिद्ध मां वाराही धाम को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया तेज

13 May 2026 | 10:21 PM

चम्पावत, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चम्पावत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। .

see more..

चम्पावत के पूर्णागिरि मेले में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

13 May 2026 | 9:56 PM

चम्पावत, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।.

see more..

देहरादून में पानी टंकी पर चढ़े नर्सिंग आंदोलनकारी 60 घंटे बाद नीचे उतरे

13 May 2026 | 9:52 PM

देहरादून, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बनी पानी के ओवरहेड टैंक के ऊपर सोमवार सुबह से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ चढ़े नर्सिंग एकता मंच के आंदोलनकारी बुधवार शाम महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा नर्सिंग भर्ती संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद नीचे उतर आए। लगभग 60 घंटे बाद नीचे उतरे नर्सिंग आंदोलनकारी और कांग्रेस नेत्री सहित सभी पांचों लोगों को अस्वस्थ होने के कारण कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि उससे पहले नीचे उतरते ही कांग्रेस नेताओं ने सभी को माला पहनाकर उनकी हिम्मत को दाद दी।.

see more..