More News13 May 2026 | 10:53 PMचेन्नई, 13 मई (वार्ता) तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के कुछ घंटों बाद बुधवार को विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार को जनता से ‘स्पष्ट और निर्णायक जनादेश’ प्राप्त है।.
see more.. 13 May 2026 | 10:35 PMरुद्रप्रयाग, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के जवाड़ी पुल के समीप बुधवार देर शाम को सड़क हादसे में एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।.
see more.. 13 May 2026 | 10:21 PMचम्पावत, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चम्पावत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। .
see more.. 13 May 2026 | 9:56 PMचम्पावत, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।.
see more.. 13 May 2026 | 9:52 PMदेहरादून, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बनी पानी के ओवरहेड टैंक के ऊपर सोमवार सुबह से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ चढ़े नर्सिंग एकता मंच के आंदोलनकारी बुधवार शाम महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा नर्सिंग भर्ती संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद नीचे उतर आए। लगभग 60 घंटे बाद नीचे उतरे नर्सिंग आंदोलनकारी और कांग्रेस नेत्री सहित सभी पांचों लोगों को अस्वस्थ होने के कारण कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि उससे पहले नीचे उतरते ही कांग्रेस नेताओं ने सभी को माला पहनाकर उनकी हिम्मत को दाद दी।.
see more..