Monday, Jun 15 2026 | Time 07:40 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन को जोड़कर दिया पानी बचाने का संदेश

कोटा, 03 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट पर 25 मई से हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शहरों में विभिन्न वार्डों एवं गांवों में सामूहिक जल शपथ एवं संकल्प के साथ ही तालाब, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की सामूहिक श्रमदान से सफाई करके अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है।
जिला परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित मीडिया राउंड टेबल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं वंदे गंगा अभियान के जिला नोडल अधिकारी कमल कुमार मीणा ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि अभियान में शामिल विभिन्न विभागों द्वारा कार्ययोजना बनाकर 25 मई से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं श्रमदान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 25 मई को सभी ग्राम पंचायतों में कलश यात्रा, सरोवर पूजन एवं पीपल पूजन जैसी गतिविधियों के साथ पूरे जिले में अभियान शुरू किया गया था। छब्बीस मई को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करके उसमें अभियान के बारे में चर्चा की गयी एवं सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों, जल संरक्षण ढांचों की सफाई, हरियालो राजस्थान की पूर्व तैयारी के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने, अमृत सरोवरों एवं बावड़ियों की सफाई जैसे कार्य किये गये। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत हैंडपम्पों के पास सोख्ता गड्ढे बनाकर भू-जल रिचार्ज के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री मीणा ने बताया कि अभियान में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, स्थानीय विधायकों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ ही आमजन का भी सहयोग मिला। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी, साइकिल रैली, जनसंवाद, जल चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित करके जल संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा की गयी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पानी की टंकियों की सफाई की गयी। ऊर्जा विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी कार्यालयों की छतों पर सफाई की गयी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 10:28 PM

भरतपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान में डीग के कामां थाना क्षेत्र में मुरार गांव में करीब सात बीघा जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुये खूनी संघर्ष में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नीट री-एग्जाम अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों पर हों मूलभूत सुविधाएं :भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:28 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) री-एग्जाम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को करे साकार:भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:27 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के जरिए राज्य सरकार आमजन को घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को भी साकार किया जाए। .

see more..

उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई-भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:26 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धताबताते हुए कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। .

see more..

अब भाजपा वर्सेज ऑल एवं मोदी बनाम राहुल गांधी का आ गया है वक्त: गहलोत

14 Jun 2026 | 10:25 PM

जयपुर 14 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्सेज ऑल एवं मोदी बनाम राहुल गांधी का वक्त आ गया है। .

see more..