Monday, Jun 15 2026 | Time 07:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ज्ञानवापी विवाद मामले में 21 वर्ष बाद सभी 14 आरोपी दोषमुक्त

वाराणसी, 3 जून (वार्ता) वर्ष 2005 में ज्ञानवापी क्षेत्र में हुए गहरे विवाद के मामले में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं समेत कुल 14 आरोपियों को वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को दोषमुक्त कर दिया।
मामले में दोषमुक्त हुए गुलशन कपूर ने बताया कि दो सितंबर 2005 को समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जुमे की नमाज के समय मौलाना बातिन की सुरक्षा जांच को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी धीरे-धीरे बवाल में बदल गई थी। इसमें सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा था। मामले की जांच में सपा शासन के दौरान कई बेगुनाह लोगों को फंसाया गया था। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गिरी, गुलशन कपूर समेत सात हिंदू और नौ मुस्लिम व्यापारियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले को लेकर 21 वर्ष तक लंबी कानूनी लड़ाई चली। इस दौरान केंद्र में कांग्रेस सरकार और राज्य में सपा सरकार से मुलाकातें हुईं। मौलाना बातिन सहित कई प्रतिनिधिमंडलों ने सोनिया गांधी, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर मुकदमा वापस लेने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आखिरकार मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने भरोसा छोड़कर कानूनी लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, एड. गुलाम गौश खान और एड. आशिफ उमर की दलीलों को सुनते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने साक्ष्यों और गवाहियों के परीक्षण के बाद सभी 14 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मेक इन इंडिया अभियान के तहत उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं-शर्मा

14 Jun 2026 | 8:37 PM

जाैनपुर, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने रविवार को कहा कि आज दुनिया के कई देश भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवा अब केवल नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे है।.

see more..

बागपत की वीरांगना नीरा आर्य को संसद टीवी की विशेष डॉक्यूमेंट्री में मिला गौरवपूर्ण स्थान

14 Jun 2026 | 8:32 PM

बागपत, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत में कस्बा खेकड़ा की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है। देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भारत सरकार द्वारा तैयार की गई विशेष डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला में खेकड़ा में जन्मी वीरांगना नीरा आर्य को स्थान मिलने से पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।.

see more..

देवरिया के मंदिर में चढ़ावे के हिस्से को लेकर दो पक्षों के मारपीट में , 11 लोग गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:29 PM

देवरिया, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में शनिवार को चढ़ावे के हिस्से को लेकर दो पक्षों में हुयी मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया।.

see more..

शाहजहांपुर में खड़े वाहन से टकराई कार , एक व्यक्ति की मौत

14 Jun 2026 | 8:27 PM

शाहजहांपुर 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के सड़क किनारे खड़े खराब वाहन से टकरा जाने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। .

see more..

कैंसर पीड़ित पत्रकार को पत्रकार कल्याण कोष से सहायता की स्वीकृति

14 Jun 2026 | 8:22 PM

गोरखपुर14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की पत्रकार कल्याण कोष संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसका मुख्य उद्देश्य कल्याण कोष की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा जरूरतमंद पत्रकार साथियों की सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेना रहा।.

see more..