Monday, Jun 15 2026 | Time 07:23 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


रिक्शा चालक से मारपीट, जबरन वसूली के प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप

सोनीपत, 03 जून (वार्ता) हरियाणा में सोनीपत जिले के रेवली गांव के एक रिक्शा चालक ने कुछ युवकों पर मारपीट, जबरन वसूली का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये हैं।
इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मुरथल थाना पुलिस को दी शिकायत में रेवली गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार, वह ओमेक्स सिटी सेक्टर-18 स्थित फ्लैट नंबर-243 के पास से गुजर रहा था, तभी आशीष उर्फ कायरा, हैप्पी, मोहित तथा उनके कुछ साथियों ने उसका रिक्शा रोक लिया। रोहित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे साप्ताहिक रूप से पैसे देने की मांग की। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद उसने अपना मेडिकल परीक्षण भी करवाया।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है, जिसमें कथित तौर पर उसके साथ की गयी मारपीट दिखाई दे रही है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
रोहित के अनुसार, घटना के तुरंत बाद उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। शिकायत में उसने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ आरोपी ओमेक्स सिटी क्षेत्र में रहते हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इन आरोपों की हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और वीडियो फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

डिलीवरी बॉय की मौत पर बवाल, मुआवजे की मांग को लेकर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर प्रदर्शन

14 Jun 2026 | 8:42 PM

गुरुग्राम 14 जून (वार्ता) हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत के बाद परिजनों और साथी कर्मचारियों ने आज कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।.

see more..

सांसद मनीष तिवारी ने गांव इटावा में सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

14 Jun 2026 | 8:24 PM

चंडीगढ़, 14 जून (वार्ता ) चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने गांव इटावा में सांसद निधि से स्थापित सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। गांव की गलियों, चौकों और प्रमुख मार्गों पर लगाए गए इन कैमरों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।.

see more..

जिला जेल में हुआ गीता पाठ, बंदियों को दिया आध्यात्मिक संदेश

14 Jun 2026 | 8:13 PM

भिवानी 14 जून (वार्ता ) हरियाणा में भिवानी श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार की ओर से जिला जेल में रविवार को सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे और जय गुरुदेव के उद्घोष से जेल परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।.

see more..

मजदूरों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:07 PM

सिरसा 14 जून (वार्ता ) हरियाणा की सिरसा जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मजदूर वर्ग के लोगों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दर्जनों ट्रैक्टर खरीदकर खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी मौजू की ढाणी, ऐलनाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।.

see more..

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले डॉ. सतीश पूनिया, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

14 Jun 2026 | 7:45 PM

रेवाड़ी, 14 जून (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की नींव रखी गई थी और पिछले 12 वर्षों से वह प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। वह रविवार को नासिया रोड स्थित जैन मंदिर सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।.

see more..