Monday, Jun 15 2026 | Time 06:50 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


देवरिया में 30 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश

देवरिया,03 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में 30 सामुदायिक अधिकारियों (सीएचओ) बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि डीएचएस की बैठक मंगलवार की देर शाम जिलाधिकारी श्री हुलगी अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जिसमें जिलाधिकारी ने मंगलवार को अनुपस्थित 30 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के अंतर्गत आयोजित होने वाले सत्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित होम विजिट करने और गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं आमजन को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मेक इन इंडिया अभियान के तहत उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं-शर्मा

14 Jun 2026 | 8:37 PM

जाैनपुर, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने रविवार को कहा कि आज दुनिया के कई देश भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवा अब केवल नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे है।.

see more..

बागपत की वीरांगना नीरा आर्य को संसद टीवी की विशेष डॉक्यूमेंट्री में मिला गौरवपूर्ण स्थान

14 Jun 2026 | 8:32 PM

बागपत, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत में कस्बा खेकड़ा की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है। देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भारत सरकार द्वारा तैयार की गई विशेष डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला में खेकड़ा में जन्मी वीरांगना नीरा आर्य को स्थान मिलने से पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।.

see more..

देवरिया के मंदिर में चढ़ावे के हिस्से को लेकर दो पक्षों के मारपीट में , 11 लोग गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:29 PM

देवरिया, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में शनिवार को चढ़ावे के हिस्से को लेकर दो पक्षों में हुयी मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया।.

see more..

शाहजहांपुर में खड़े वाहन से टकराई कार , एक व्यक्ति की मौत

14 Jun 2026 | 8:27 PM

शाहजहांपुर 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के सड़क किनारे खड़े खराब वाहन से टकरा जाने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। .

see more..

कैंसर पीड़ित पत्रकार को पत्रकार कल्याण कोष से सहायता की स्वीकृति

14 Jun 2026 | 8:22 PM

गोरखपुर14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की पत्रकार कल्याण कोष संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसका मुख्य उद्देश्य कल्याण कोष की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा जरूरतमंद पत्रकार साथियों की सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेना रहा।.

see more..