Friday, Jul 10 2026 | Time 16:50 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


घरेलू विवाद में मासूम पर टूटा गुस्सा बालिका को उठाकर सड़क पर पटका, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रोहतक, 08 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के रोहतक की संजय कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में आये एक व्यक्ति ने सड़क पर खड़ी मासूम बालिका को पहले कई थप्पड़ मारे और फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस घटना में बालिका घायल हो गयी, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी बालिका के साथ मारपीट करता और फिर उसे सड़क पर पटकता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद एक महिला बालिका को उठाकर अस्पताल ले जाती नजर आती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपना गुस्सा मासूम बालिका पर उतार दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत और लोगों में रोष का माहौल है।
ओल्ड सब्जीमंडी थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

नरिंदर सिंह मानसो ने कपूरथला नगर निगम के मेयर का कार्यभार संभाला, शहर को मॉडल और कूड़ा-मुक्त बनाने का लिया संकल्प

10 Jul 2026 | 3:24 PM

कपूरथला, 10 जुलाई (वार्ता) पंजाब में कपूरथला नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर नरिंदर सिंह मानसो ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कामाक्षी दुग्गल ने सीनियर डिप्टी मेयर तथा समीर शर्मा ने डिप्टी मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। .

see more..

अमृतसर में सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8.378 किग्रा हेरोइन, दो लाख रुपये बरामद

10 Jul 2026 | 3:21 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। .

see more..

वन महोत्सव में कटारिया ने अफसरों से कहा कि झूठे पौधारोपण के दावे बंद करो

10 Jul 2026 | 2:33 PM

चंडीगढ़ 10 जुलाई (वार्ता) चंडीगढ़ वन महोत्सव समारोह के दौरान शुक्रवार को यहां के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पौधारोपण के सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी और कहा कि हर साल विभाग लाखों-करोड़ों पौधे लगाने के दावे करता है, लेकिन यदि इन सभी आंकड़ों को जोड़ लिया जाये तो शहर में एक इंच जमीन भी खाली नहीं बचनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बढ़ा-चढ़ाकर दावे और झूठ बोलने की आदत छोड़नी होगी।.

see more..

पंजाब को सुरक्षा, विकास, सुशासन की नयी दिशा चाहिए, मान सरकार हर मोर्चे पर विफल: तरुण चुघ

10 Jul 2026 | 2:27 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा है कि पंजाब को सुरक्षा, विकास और सुशासन की नयी दिशा की आवश्यकता है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा सहित हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। .

see more..

हांगकांग पहुंचने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का भव्य स्वागत

10 Jul 2026 | 2:22 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर हांगकांग पहुंच गये। उनका यह दौरा गुरुद्वारा खालसा दीवान सिख टेंपल, हांगकांग के निमंत्रण पर हो रहा है। .

see more..