Friday, Jul 10 2026 | Time 15:57 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल पुलिस ने नूरपुर में अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

धर्मशाला, 08 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नूरपुर में मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ एक बड़े अभियान में तीन कथित अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके पास से 274 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। यह एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत व्यावसायिक मात्रा है।
नूरपुर की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफ़रोज़ ने यूनीवार्ता को बताया कि सीआईए टीम ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर डमटाल पुलिस स्टेशन इलाके में भद्रोया स्थित वन विभाग विश्राम गृह के पास पंजाब पंजीकरण संख्या वाली एक स्विफ्ट कार को रोका।
उन्होंने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के नियमों के अंतर्गत ली गई तलाशी के दौरान पुलिस ने एक काले रंग के बैग से 274 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह बैग कथित रूप से गाड़ी में सवार लोगों में से एक के पास था जिसकी पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी कुणाल अरोड़ा (31) के रूप में हुई है। सुश्री अफरोज़ ने बताया कि मादक पदार्थ और गाड़ी को मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के निवासी हैरी(26) और अमृतसर के मोहित कुमार (37)के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज डमटाल पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 21, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है और हेरोइन के स्रोत का पता लगाने, इसके प्राप्तकर्ताओं की पहचान करने और रैकेट के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं। मामले की जांच की जा रही है।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमृतसर में सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8.378 किग्रा हेरोइन, दो लाख रुपये बरामद

10 Jul 2026 | 3:21 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। .

see more..

वन महोत्सव में कटारिया ने अफसरों से कहा कि झूठे पौधारोपण के दावे बंद करो

10 Jul 2026 | 2:33 PM

चंडीगढ़ 10 जुलाई (वार्ता) चंडीगढ़ वन महोत्सव समारोह के दौरान शुक्रवार को यहां के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पौधारोपण के सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी और कहा कि हर साल विभाग लाखों-करोड़ों पौधे लगाने के दावे करता है, लेकिन यदि इन सभी आंकड़ों को जोड़ लिया जाये तो शहर में एक इंच जमीन भी खाली नहीं बचनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बढ़ा-चढ़ाकर दावे और झूठ बोलने की आदत छोड़नी होगी।.

see more..

पंजाब को सुरक्षा, विकास, सुशासन की नयी दिशा चाहिए, मान सरकार हर मोर्चे पर विफल: तरुण चुघ

10 Jul 2026 | 2:27 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा है कि पंजाब को सुरक्षा, विकास और सुशासन की नयी दिशा की आवश्यकता है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा सहित हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। .

see more..

हांगकांग पहुंचने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का भव्य स्वागत

10 Jul 2026 | 2:22 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर हांगकांग पहुंच गये। उनका यह दौरा गुरुद्वारा खालसा दीवान सिख टेंपल, हांगकांग के निमंत्रण पर हो रहा है। .

see more..

मोहाली में बिना अनुमति दवाइयां बांटने के आरोप, जांच की मांग तेज

10 Jul 2026 | 1:44 PM

मोहाली, 10 जुलाई (वार्ता) पंजाब के मोहाली में बिना आवश्यक अनुमति दवाइयों के वितरण के कथित मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजसेवी परमिंदर कुमार भट्टी ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद के एक निजी अस्पताल से जुड़ी टीम उत्तर प्रदेश नंबर की एंबुलेंस के माध्यम से प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को विभिन्न स्थानों पर बिना आवश्यक प्रशासनिक अनुमति के दवाइयां बांट रही थी।.

see more..