Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


क्लिनिकल रिसर्च, नवाचार के लिए पतंजलि, एम्स ऋषिकेश के बीच समझौता

हरिद्वार, 09 जुलाई (वार्ता) पतंजलि अनुसंधान संस्थान (पीआरएफ), पतंजलि विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के बीच गुरुवार को क्लिनिकल रिसर्च, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्वास्थ्य विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये।
समझौते के तहत तीनों संस्थान क्लिनिकल अध्ययन और वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग के साथ तकनीकी विशेषज्ञता साझा करेंगे। विद्यार्थियों, शोधार्थियों, चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के लिए प्रशिक्षण तथा आदान-प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसका उद्देश्य आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से रोगियों के लिए साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य समाधान विकसित करना है।
पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि संयुक्त क्लिनिकल अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रमाणों के माध्यम से जनस्वास्थ्य के लिए अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय समाधान विकसित किये जा सकेंगे।
एम्स ऋषिकेश की निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक ज्ञान के बीच वैज्ञानिक संवाद वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह समझौता क्लिनिकल रिसर्च, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा।
पतंजलि विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल ने बताया कि समझौते के तहत दोनों संस्थान आवश्यकतानुसार वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञता साझा करेंगे।
एम्स ऋषिकेश के डीन (रिसर्च) प्रो. शैलेन्द्र हांडू ने कहा कि सहयोग के जरिये आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा की संयुक्त क्षमताओं का उपयोग कर वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित समाधान विकसित किये जाएंगे।
पतंजलि अनुसंधान संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि यह समझौता संयुक्त अनुसंधान के अलावा क्लिनिकल अध्ययन, डेटा आधारित अनुसंधान और युवा शोधकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए भी मंच प्रदान करेगा।
सुमिताभ. शादाब
वार्ता
More News

बिदादी की रुकी हुई योजना को कांग्रेस दोबारा दे रही है हवा , कुमारस्वामी ने शिवकुमार पर किया पलटवार

15 Jul 2026 | 10:11 PM

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) बिदादी शहरीकरण विवाद के लगातार बढ़ने के बीच केंद्रीय मंत्री एवं जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर पलटवार किया और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह करीब दो दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी परियोजना को दोबारा शुरू कर रही है और इसका राजनीतिक दोष उन पर मढ़ने की कोशिश कर रही है।.

see more..

मैसूरु दशहरा के दौरान कंबाला पर अभी तक कोई निर्णय नहीं: यतींद्र

15 Jul 2026 | 10:07 PM

मैसूरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मंत्री यतींद्र सिद्दारमैया ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक सरकार ने इस साल मैसूरु दशहरा समारोह के दौरान पारंपरिक कंबाला भैंसा दौड़ आयोजित करने का कोई फ़ैसला नहीं लिया है।.

see more..

मोदी 17 जुलाई को पुनर्विकसित हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे

15 Jul 2026 | 9:56 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 26 करोड़ रुपये की लागत से हैदराबाद के पुनर्विकसित हाई-टेक सिटी रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन करेंगे। .

see more..

छह महीने की देरी के बाद विजय की आखिरी फ़िल्म 'जना नायकन' 23 जुलाई को होगी रिलीज़

15 Jul 2026 | 9:47 PM

चेन्नई, 15 जुलाई (वार्ता) टीवीके के संस्थापक एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की बहुप्रतीक्षित आखिरी फिल्म 'जना नायकन' कानूनी एवं राजनीतिक सभी बाधाओं को पार करने के बाद आखिरकार 23 जुलाई को रिलीज़ होगी।.

see more..

अमित शाह 18 जुलाई को सिलीगुड़ी में भारत-बंगलादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे

15 Jul 2026 | 9:30 PM

सिलीगुड़ी, 15 जुलाई (वार्ता) गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को सिलीगुड़ी दौरा प्रस्तावित है, जहां वह शनिवार को उत्तर बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत-बंगलादेश सीमा पर सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।.

see more..