Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:54 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर, 05 अगस्त (वार्ता) पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने सीमा पार संचालित एक नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 10.03 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ मोनू और अमृतपाल सिंह उर्फ मोट्टा के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर जिले के गांव रंगढ़ के निवासी हैं और सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मामले की जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है ताकि पूरी आपूर्ति शृंखला का पर्दाफाश कर उसे पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
अमृतसर देहात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि सीमा पार से जुड़े तस्करी नेटवर्क के दो सदस्य हेरोइन की बड़ी खेप लेकर घरिंडा क्षेत्र में उसकी आपूर्ति करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे जसबीर सिंह उर्फ मोनू और अमृतपाल सिंह उर्फ मोट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.03 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अतिरिक्त बरामदगी की भी संभावना है।
इस संबंध में अमृतसर देहात के घरिंडा थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मिला मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल

09 Aug 2026 | 9:48 PM

श्री आनंदपुर साहिब, 09 अगस्त (वार्ता) पेनांग, मलेशिया के उपमुख्यमंत्री-द्वितीय वाईबी जगदीप सिंह देव के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को श्री आनंदपुर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। .

see more..

हरियाणा भाजपा ने नौकरी में पारदर्शिता के दावा पर कांग्रेस पर साधा निशाना

09 Aug 2026 | 8:46 PM

भिवानी, 09 अगस्त (वार्ता) हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को नेताओं और बिचौलियों के चक्कर काटने पड़ते थे। गरीब परिवारों को खेत, मकान और जेवर तक बेचने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था बदलकर युवाओं के हाथ में सिफारिश की पर्ची की जगह किताब दी है। आज युवा लाइब्रेरी में मेहनत कर योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं।.

see more..

गुरुग्राम में इंतकाल के 7,585 मामले लंबित, राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए तेजी से निपटारे के निर्देश

09 Aug 2026 | 8:37 PM

पंचकूला, 09 अगस्त (वार्ता) हरियाणाके गुरुग्राम जिले में इंतकाल के 7,585 मामले लंबित हैं, जबकि पेपरलेस रजिस्ट्री से जुड़े 1,364 मामलों का निपटारा होना बाकी है। इसके अलावा पेपरलेस रजिस्ट्री के 6,018 मामले नागरिक स्तर पर लंबित बताए गए हैं। लंबित मामलों की स्थिति सामने आने के बाद हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर अटके मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

हरियाणा-दिल्ली में फिर भारी बारिश के आसार, पंजाब के लिए अलर्ट; हिमाचल में दो दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

09 Aug 2026 | 7:53 PM

पंचकूला, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का एक और दौर जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 10, 11 तथा 13 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पंजाब में 9, 10 और 13 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।.

see more..

भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की रखी नींव

09 Aug 2026 | 7:38 PM

करतारपुर (जालंधर), 9 अगस्त (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी, जीवन, दर्शन और शिक्षाओं के अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रस्तावित श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां के पद्मश्री संत निरंजन दास जी सहित संत समाज के कई प्रमुख संत उपस्थित रहे। .

see more..