Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:53 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल खतरे से काफी नीचे

प्रयागराज, 6 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं और जिले में फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 18 सेंटीमीटर बढ़कर 74.96 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 74.78 मीटर था। इसी प्रकार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 31 सेंटीमीटर बढ़कर 78.32 मीटर तथा छतनाग में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 74.59 मीटर दर्ज किया गया। जिले में गंगा और यमुना के लिए खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है, जिससे दोनों नदियां अभी काफी नीचे बह रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार पहाड़ी और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा का असर अब प्रयागराज तक पहुंचने लगा है। इसके चलते दोनों नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। संगम क्षेत्र और आसपास के घाटों के निचले हिस्सों तक पानी पहुंचने लगा है, जिससे घाट किनारे अस्थायी दुकान लगाने वाले लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। वहीं नाविक भी नदी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह नैनी क्षेत्र में 41.8 मिमी, फाफामऊ में 22.6 मिमी तथा छतनाग में 28.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके एक दिन पहले नैनी में 2.4 मिमी और फाफामऊ में 18.4 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि छतनाग में वर्षा दर्ज नहीं की गई थी। लगातार हुई बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल रही है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासन नदी के जलस्तर तथा तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों से नदी और घाटों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जायेंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

11 Aug 2026 | 8:10 PM

भदोही, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवयुवक का शव घर के पास तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।.

see more..

हरदोई में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

11 Aug 2026 | 8:08 PM

हरदोई, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां विकासखंड स्थित कोटरा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वायरल वीडियो के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में भोजन बनाने वाले रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है।.

see more..

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

11 Aug 2026 | 7:54 PM

हमीरपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गांव तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज एक कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।.

see more..

छात्रवृत्ति मामले में 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस, 150 ने नहीं दिया जवाब

11 Aug 2026 | 7:51 PM

सहारनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छात्रवृत्ति में अनियमितताओं को लेकर समाज कल्याण विभाग ने 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। .

see more..

दारुल उलूम में जलाभिषेक की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल नेता पुरा महादेव पहुंचे, देवबंद में पुलिस सतर्क

11 Aug 2026 | 7:48 PM

देवबंद (सहारनपुर), 11 अगस्त (वार्ता) सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद परिसर में जलाभिषेक करने की घोषणा करने वाले उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को देवबंद नहीं पहुंचे। पुलिस के अनुसार ललित शर्मा ने बागपत के बालैनी स्थित प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी घोषणा के मद्देनजर देवबंद में पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। .

see more..