More News11 Aug 2026 | 8:10 PMभदोही, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवयुवक का शव घर के पास तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।.
see more.. 11 Aug 2026 | 8:08 PMहरदोई, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां विकासखंड स्थित कोटरा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वायरल वीडियो के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में भोजन बनाने वाले रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है।.
see more.. 11 Aug 2026 | 7:54 PMहमीरपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गांव तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज एक कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।.
see more.. 11 Aug 2026 | 7:51 PMसहारनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छात्रवृत्ति में अनियमितताओं को लेकर समाज कल्याण विभाग ने 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। .
see more.. 11 Aug 2026 | 7:48 PMदेवबंद (सहारनपुर), 11 अगस्त (वार्ता) सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद परिसर में जलाभिषेक करने की घोषणा करने वाले उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को देवबंद नहीं पहुंचे। पुलिस के अनुसार ललित शर्मा ने बागपत के बालैनी स्थित प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी घोषणा के मद्देनजर देवबंद में पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। .
see more..