Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:27 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ ने बैरवा को मांगपत्र सौंपा

श्रीगंगानगर, 06 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मिला और उन्हें श्रीगगानगर के सूरतगढ़ विद्युत संयंत्र में मांग पत्र सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष सतीश प्रसाद चमोला ने बताया कि मांग पत्र में सूरतगढ़ दोनों विद्युत संयंत्रों में 24 घंटे मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने, तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने, 2005 से पूर्व कर्मचारियों के प्रशिक्षण काल को नियमित सेवा में जोड़ने सहित 13 मांगें की गयी हैं।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता
More News

पांच किलो 423 ग्राम अवैध गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

11 Aug 2026 | 6:42 PM

बारां, 11 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पांच किलो 423 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल ने मंगलवार को माताजी मंदिर, बड़ा बावड़ी रोड कोयला थाना बारां सदर क्षेत्र में आकस्मिक जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनसे पांच किलो 423 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से हेमन्त उर्फ हेमराज (35), गोविन्द (24) और सोनू शाक्यवाल (26) को गिरफ्तार कर लिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

अवैध रूप से नशीली गोलियां रखने के दोषी को सात वर्ष का कारावास

11 Aug 2026 | 6:41 PM

श्री गंगानगर, 11 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने अवैध रूप से नशीली गोलियां रखने के एक आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विपिन बिश्नोई ने अभियुक्त नरेश उर्फ राकेश लूथरा को नशीली गोलियां रखने का दोषी मानते हुए उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार समेजा थाना क्षेत्र में 10 फरवरी 2020 को पुलिस ने अभियुक्त नरेश से 620 नशीली गोलियां बरामद की थीं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

बकाया सहकारी ऋण चुकाये बिना जमीन बेचने और नामांतरण करने पर तहसीलदार को नोटिस

11 Aug 2026 | 6:39 PM

बारां, 11 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के किशनगंज तहसील क्षेत्र में ग्राम सेवा सहकारी समिति का बकाया ऋण चुकाये बिना कृषि भूमि की रजिस्ट्री और नामांतरण (इंद्राज) किये जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। .

see more..

सड़क किनारे मिला युवक का शव

11 Aug 2026 | 6:31 PM

बारां, 11 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां के समीप गजनपुरा क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। .

see more..

शुक्रवार को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी (एक ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन

11 Aug 2026 | 6:24 PM

जयपुर, 11 अगस्त (वार्ता) रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 14 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत कोठी (एक ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जायेगा।.

see more..