More News05 Sep 2026 | 9:29 AMवॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व कम हो जाएगा, क्योंकि मध्य पूर्व में पाइपलाइनें बन रही हैं और तेल ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। श्री ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अभी पाइपलाइनें बन रही हैं। सीरिया से होकर जाने वाला रास्ता (जो बहुत बढ़िया है) बन रहा है और असल में खुला भी है; लोग सीरिया से ट्रक ले जा रहे हैं, तेल से भरे बड़े-बड़े ट्रक। होर्मुज जलडमरूमध्य के कई विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।
see more.. 05 Sep 2026 | 9:28 AMवॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका में गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एक दस्तावेज़ में कहा है कि अमेरिका विदेशी सरकारी कर्मचारियों के उन बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं देगा जिनका जन्म अमेरिका में हुआ हो, बशर्ते उनके माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक न हो। शुक्रवार को जारी दस्तावेज़ में कहा गया, "डीएचएस यह भी साफ़ कर रहा है कि जन्म के आधार पर नागरिकता के मामले में विदेशी सरकारी कर्मचारी का बच्चा अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, जब तक कि बच्चे के माता-पिता में से कम से कम एक अमेरिकी नागरिक न हो।"
see more.. 04 Sep 2026 | 9:05 PMकीव, 04 सितंबर (वार्ता) यूक्रेन के मध्य कीव में सुरक्षा सेवा (एसबीयू) मुख्यालय पर रूस के ड्रोन हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गये और आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। .
see more.. 04 Sep 2026 | 8:41 PMकुआलालंपुर, 04 सितंबर (वार्ता) मलेशिया ने पड़ोसी देश इंडोनेशिया में लगी आग के असर को देखते हुए बोर्नियो द्वीप पर सारावाक के कुछ हिस्सों में आपातकाल घोषित कर दिया है।.
see more.. 04 Sep 2026 | 8:08 PMकाठमांडू, 4 सितंबर (वार्ता) नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दसवें दिन शुक्रवार शाम जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के बाद से अब तक 1,294 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,053 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत अभियानों के दौरान 13,095 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 5,663 लोग घायल हुए हैं। .
see more..