Monday, Jan 19 2026 | Time 01:47 Hrs(IST)
दुनिया


मुफ्ती नूर अहमद नूर अफगान दूतावास के कार्यवाहक राजदूत नियुक्त

काबुल, 10 जनवरी (वार्ता) तालिबान ने मुफ्ती नूर अहमद नूर को नयी दिल्ली स्थित अफगान दूतावास का कार्यवाहक राजदूत नियुक्त किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, श्री नूर पहले विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के विभाग के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
भारत पिछले साल अक्टूबर में तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान इस राजनयिक को स्वीकार करने पर सहमत हुआ था। श्री नूर इस यात्रा के दौरान श्री मुत्तकी के साथ आये थे।
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नयी दिल्ली में तालिबान के विदेश मंत्री के साथ बैठक के दौरान अफगान दूतावास के लिए तालिबान राजनयिकों को स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की थी।
आलम, मधुकांत
वार्ता
More News

सीरिया सरकार और कुर्द बलों के बीच ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौता: देश भर में युद्धविराम लागू

19 Jan 2026 | 12:35 AM

दमिश्क/अलेप्पो, 18 जनवरी (वार्ता) सीरिया में पिछले कई दिनों से जारी भारी संघर्ष के बाद आज एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम में सीरिया की अंतरिम सरकार और कुर्द नेतृत्व वाले 'सीरियाई लोकतांत्रिक बलों' (एसडीएफ) ने रविवार देर रात एक व्यापक युद्धविराम और एकीकरण वाले एक ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने रविवार को घोषणा की कि इस समझौते के साथ ही देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में जारी हिंसा पर विराम लग जाएगा और कुर्द बलों को औपचारिक रूप से राज्य की मुख्यधारा और सेना में शामिल किया जाएगा।.

see more..

पाकिस्तान में दिसंबर 2025 के दौरान 40 जिलों के सीवेज नमूनों में पोलियो वायरस की पुष्टि

18 Jan 2026 | 10:47 PM

इस्लामाबाद, 18 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान के 40 जिलों से एकत्र किए गए सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। .

see more..

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना के दावों को किया खारिज

18 Jan 2026 | 9:31 PM

तेहरान, 18 जनवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिकी विदेश विभाग के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है।.

see more..

अमेरिका : मिनेसोटा में बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच 1500 पैराट्रूपर हो सकते हैं तैनात, अलर्ट जारी

18 Jan 2026 | 8:41 PM

लॉस एंजिल्स, 17 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका की सेना के लगभग 1,500 पैराट्रूपर्स को मिनेसोटा राज्य में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आइस) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच संभावित तैनाती के लिये अलर्ट पर रखा गया है। अमेरिकी मीडिया ने रविवार को रक्षा अधिकारियों के हवाले से यह बात कही। .

see more..

श्रीलंका- 12 तरह के नशे का पता लगाने वाली जांच करेगी यातायात पुलिस

18 Jan 2026 | 8:33 PM

कोलंबो, 18 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका पुलिस ने वाहन चालकों के किए जाने वाले नशीले पदार्थों के सेवन का पता लगाने के लिए एक नया मौखिक औषधि परीक्षण (ओरल ड्रग टेस्ट) शुरू किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह परीक्षण नशीली दवाओं के प्रभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सरकारी प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।.

see more..