Monday, Jan 19 2026 | Time 01:09 Hrs(IST)
दुनिया


सीरियाई सुरक्षा बलों ने अलेप्पो के अंतिम कुर्द गढ़ में किया प्रवेश

दमिश्क, 10 जनवरी (वार्ता) सीरियाई आंतरिक सुरक्षा बलों ने शनिवार को उत्तरी अलेप्पो के अंतिम कुर्द-नियंत्रित क्षेत्र शेख मकसूद में प्रवेश करना शुरू कर दिया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने एक सरकारी स्रोत के हवाले से बताया कि सेना के साथ समन्वित इस अभियान का उद्देश्य मुख्य रूप से कुर्द आबादी वाले इस इलाके को स्थिर करना है। एक वीडियो फुटेज में सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में प्रवेश करते और फैलते हुए दिखाया गया है। इस बीच अलेप्पो के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख मोहम्मद अब्दुल गनी ने भी क्षेत्र का दौरा किया और निवासियों से मुलाकात की।
गौरतलब है कि सेना और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) के लड़ाकों के बीच इस क्षेत्र में लगातार संघर्ष हो रहे थे। सेना ने एसडीएफ को इस क्षेत्र को खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन कुर्द लड़ाकों ने इस इलाके को खाली नहीं किया जिसके बाद सेना ने इस क्षेत्र को एक 'बंद सैन्य क्षेत्र' घोषित कर दिया था।
क्षेत्र में प्रवेश के कुछ ही समय बाद, सीरियाई सेना के ऑपरेशंस कमांड ने लड़ाई को कम करने और राज्य के नियंत्रण को बहाल करने के लिए स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे (1300 जीएमटी) से पड़ोस में सभी सैन्य अभियानों को रोकने की घोषणा की।
सेना के बयान में कहा गया है कि सेना पड़ोस के सभी स्वास्थ्य और सरकारी सुविधाओं को राज्य के संस्थानों को सौंपना शुरू कर देगी और सुरक्षा व्यवस्था अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही सड़कों से धीरे-धीरे हट जाएगी।
इस बीच, एसडीएफ ने कहा कि उसके लड़ाकों ने तुर्की ड्रोन द्वारा समर्थित सरकारी बलों के हमलों के खिलाफ 'प्रतिरोध' जारी रखा है। साना के अनुसार, शनिवार की शुरुआत में एसडीएफ के एक सदस्य ने शेख मकसूद में सेना की इकाइयों के पास खुद को उड़ा लिया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
सीरियाई सेना के ऑपरेशंस कमांड ने यह भी बताया कि अलेप्पो में उसके ठिकानों पर एसडीएफ के हमलों में तीन सैनिक मारे गए और 12 से अधिक घायल हो गए। सेना ने समूह पर सैन्य ठिकानों से पहले नागरिक क्षेत्रों पर व्यवस्थित गोलाबारी और हमलों का आरोप लगाया।
यह हिंसा मार्च 2025 के उस समझौते के टूटने का संकेत देती है, जिसका उद्देश्य एसडीएफ सहित कुर्द नागरिक और सैन्य संस्थानों को सीरियाई राज्य में एकीकृत करना था। समझौते के कार्यान्वयन में आई रुकावट के बाद, रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को शेख मकसूद और अशरफियाह में सभी एसडीएफ ठिकानों हमला करने की अनुमति दे दी थी।
अलेप्पो में पिछले कई दिनों से सरकारी बलों और एसडीएफ के बीच भीषण झड़पें और जवाबी गोलाबारी देखी गई है, जिससे प्रभावित इलाकों से बड़े पैमाने पर नागरिकों का विस्थापन हुआ है।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

पाकिस्तान में दिसंबर 2025 के दौरान 40 जिलों के सीवेज नमूनों में पोलियो वायरस की पुष्टि

18 Jan 2026 | 10:47 PM

इस्लामाबाद, 18 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान के 40 जिलों से एकत्र किए गए सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। .

see more..

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना के दावों को किया खारिज

18 Jan 2026 | 9:31 PM

तेहरान, 18 जनवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिकी विदेश विभाग के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है।.

see more..

अमेरिका : मिनेसोटा में बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच 1500 पैराट्रूपर हो सकते हैं तैनात, अलर्ट जारी

18 Jan 2026 | 8:41 PM

लॉस एंजिल्स, 17 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका की सेना के लगभग 1,500 पैराट्रूपर्स को मिनेसोटा राज्य में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आइस) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच संभावित तैनाती के लिये अलर्ट पर रखा गया है। अमेरिकी मीडिया ने रविवार को रक्षा अधिकारियों के हवाले से यह बात कही। .

see more..

श्रीलंका- 12 तरह के नशे का पता लगाने वाली जांच करेगी यातायात पुलिस

18 Jan 2026 | 8:33 PM

कोलंबो, 18 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका पुलिस ने वाहन चालकों के किए जाने वाले नशीले पदार्थों के सेवन का पता लगाने के लिए एक नया मौखिक औषधि परीक्षण (ओरल ड्रग टेस्ट) शुरू किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह परीक्षण नशीली दवाओं के प्रभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सरकारी प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।.

see more..

ऑस्ट्रिया में "ब्लैक सैटरडे" हिमस्खलन में आठ लोगों की मौत

18 Jan 2026 | 8:19 PM

वियना, 18 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रिया के स्टायरिया और साल्ज़बर्ग क्षेत्रों में हिमस्खलन में आठ लोगों की जान चली गयी है। ऑस्ट्रिया के सबसे बड़े अखबार क्रोनन ज़ितुंग ने यह जानकारी दी। .

see more..