Monday, Jan 19 2026 | Time 01:54 Hrs(IST)
दुनिया


रूस और चीन को रोकने के लिए अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करना होगा - ट्रंप द्वीप की संसद खतरे पर करेगी चर्चा

वाशिंगटन, 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नयी दलील पर कि आर्कटिक में 'रूस या चीन को रणनीतिक तौर पर पैर जमाने से रोकने' के लिए अमेरिका को ग्रीनलैंड पर नियंत्रण कर लेना चाहिए, द्वीप की सभी पांच राजनीतिक दलों ने इस दलील को ठुकरा दिया है। ग्रीनलैंड के राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, "हम अमेरिकी नहीं बनना चाहते।"
ह्वाइट हाउस में तेल इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को बैठक में श्री ट्रंप ने वही बातें दोहरायीं, जिनसे नाटो सहयोगियों के साथ रिश्ते पहले ही खराब हो चुके हैं, खासकर डेनमार्क से। श्री ट्रंप ने कहा, "अगर हम ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं करते हैं तो आपके अगले पड़ोसी रूस या चीन होंगे। ऐसा नहीं होने वाला है।"
श्री ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर डेनमार्क की संप्रभुता पर सवाल उठाया, जो डेनिश साम्राज्य के भीतर स्वायत्त क्षेत्र है और संसाधन-समृद्ध इस विशाल द्वीप के ऐतिहासिक दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं आसान तरीके से डील करना चाहूंगा। लेकिन अगर हम इसे आसान तरीके से नहीं करते हैं, तो हम इसे मुश्किल तरीके से करेंगे। मैं डेनमार्क का प्रशंसक हूं, लेकिन आप यह जानते हैं कि 500 साल पहले वहां उनकी 'बोटलैंड' थी, इसका मतलब यह नहीं है कि वह जमीन उनकी है।"
सभी पांच राजनीतिक दलों के नेताओं ने बाद में एक संयुक्त बयान में कहा, "हम एक बार फिर इस बात पर जोर देते हैं कि हमारे देश के प्रति अमेरिकी तिरस्कार का अंत होना चाहिए।"
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडेरिक नीलसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "हम अमेरिकी नहीं बनना चाहते, हम डेनिश नहीं बनना चाहते, हम ग्रीनलैंडर बनना चाहते हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान और ग्रीनलैंड के राजनीतिक दलों के बयान ऐसे समय में आये हैं, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और कई नाटो सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ रहा है। श्री ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि ग्रीनलैंड का नियंत्रण हाथ में ले लेना चाहिए। इसके लिए वह आर्कटिक में बढ़ती रूसी और चीनी गतिविधियों से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हैं। डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने ऐसे किसी भी कदम को दृढ़ता से खारिज कर दिया है।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने चेतावनी दी है कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी हमला नाटो और दूसरे विश्व युद्ध के बाद की सुरक्षा प्रणाली के खात्मे की घोषणा होगी। इसके बावजूद श्री ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि वह गठबंधन के मजबूत समर्थक बने रहेंगे।
श्री ट्रंप ने कहा, "नाटो को यह समझना होगा। मैं नाटो के लिए पूरी तरह से हूं। मैंने नाटो को बचाया। अगर मैं नहीं होता, तो आपके पास अभी नाटो नहीं होता।"
आर्कटिक की बर्फ पिघलने से ग्रीनलैंड की रणनीतिक अहमियत बढ़ गयी है, क्योंकि इससे शिपिंग के नये रास्ते खुल गये हैं और ऐसे प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच बन गयी है, जिनका इस्तेमाल नहीं हुआ है। इससे दुनिया भर की ताकतों का ध्यान इस ओर गया है। कोपेनहेगन और ग्रीनलैंड की स्थानीय सरकार, दोनों ने बार-बार कहा है कि यह इलाका 'बिकाऊ' नहीं है और इसका भविष्य यहां के लोग तय करेंगे।
आलम, मधुकांत
वार्ता
More News

सीरिया सरकार और कुर्द बलों के बीच ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौता: देश भर में युद्धविराम लागू

19 Jan 2026 | 12:35 AM

दमिश्क/अलेप्पो, 18 जनवरी (वार्ता) सीरिया में पिछले कई दिनों से जारी भारी संघर्ष के बाद आज एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम में सीरिया की अंतरिम सरकार और कुर्द नेतृत्व वाले 'सीरियाई लोकतांत्रिक बलों' (एसडीएफ) ने रविवार देर रात एक व्यापक युद्धविराम और एकीकरण वाले एक ऐतिहासिक 14-सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने रविवार को घोषणा की कि इस समझौते के साथ ही देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में जारी हिंसा पर विराम लग जाएगा और कुर्द बलों को औपचारिक रूप से राज्य की मुख्यधारा और सेना में शामिल किया जाएगा।.

see more..

पाकिस्तान में दिसंबर 2025 के दौरान 40 जिलों के सीवेज नमूनों में पोलियो वायरस की पुष्टि

18 Jan 2026 | 10:47 PM

इस्लामाबाद, 18 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान के 40 जिलों से एकत्र किए गए सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। .

see more..

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना के दावों को किया खारिज

18 Jan 2026 | 9:31 PM

तेहरान, 18 जनवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिकी विदेश विभाग के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है।.

see more..

अमेरिका : मिनेसोटा में बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच 1500 पैराट्रूपर हो सकते हैं तैनात, अलर्ट जारी

18 Jan 2026 | 8:41 PM

लॉस एंजिल्स, 17 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका की सेना के लगभग 1,500 पैराट्रूपर्स को मिनेसोटा राज्य में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आइस) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच संभावित तैनाती के लिये अलर्ट पर रखा गया है। अमेरिकी मीडिया ने रविवार को रक्षा अधिकारियों के हवाले से यह बात कही। .

see more..

श्रीलंका- 12 तरह के नशे का पता लगाने वाली जांच करेगी यातायात पुलिस

18 Jan 2026 | 8:33 PM

कोलंबो, 18 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका पुलिस ने वाहन चालकों के किए जाने वाले नशीले पदार्थों के सेवन का पता लगाने के लिए एक नया मौखिक औषधि परीक्षण (ओरल ड्रग टेस्ट) शुरू किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह परीक्षण नशीली दवाओं के प्रभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सरकारी प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।.

see more..