Tuesday, Feb 17 2026 | Time 10:27 Hrs(IST)
दुनिया


ग्रीनलैंड में वाणिज्यिक दूतावास खोलेगा कनाडा

ओटावा, 04 फरवरी (वार्ता) कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद ने बुधवार को कहा कि वह इस सप्ताह ग्रीनलैंड की यात्रा करेंगी, जहां वह राजधानी नूक में कनाडा के नये वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगी। यह कदम ओटावा के आर्कटिक सहयोग और सुरक्षा पर बढ़ते ध्यान को मजबूती देने के लिए उठाया जा रहा है।
सुश्री आनंद ने कनाडाई संसद में कहा कि कनाडा राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा के लिए 80 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रहा है, जिसमें आर्कटिक सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने राज्य संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आर्कटिक देशों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कनाडा ‘मजबूत राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
आनंद की यह घोषणा ऐसे समय आयी है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा पद संभालने के बाद ग्रीनलैंड को लेकर अपनी रुचि दोहराते हुए कहा है कि इस द्वीप को लेकर ‘भविष्य के समझौते का एक ढांचा’ तैयार किया गया है। श्री ट्रंप ने यह बयान नाटो के महासचिव मार्क रट के साथ बैठक के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दिया।
इस बीच, नाटो ने पुष्टि की है कि गठबंधन आर्कटिक क्षेत्र में ‘आर्कटिक सेंट्री’ नाम की नयी सुरक्षा रणनीति की योजना पर काम कर रहा है। नाटो के सैन्य मुख्यालय सुप्रीम हेडक्वार्टर्स एलाइड पावर्स यूरोप के प्रवक्ता कर्नल मार्टिन ओ'डोनेल ने बताया कि यह एक ‘एन्हांस्ड विजिलेंस एक्टिविटी’ होगी, हालांकि विस्तृत परिचालन जानकारी साझा नहीं की गयी।
श्री ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को सैन्य बल से हासिल नहीं करेंगे। उन्होंने यूरोपीय सहयोगियों पर आरोप लगाया कि वे रूस और चीन से संभावित खतरों के खिलाफ ग्रीनलैंड की पर्याप्त सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं।
डेनमार्क के रक्षा मंत्री ट्रोल्स लुंड पॉल्सन ने नाटो की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सहयोगियों के बीच घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडेरिक नीलसन ने दो टूक कहा कि संप्रभुता से कोई समझौता नहीं हो सकता।
गौरतलब है कि ग्रीनलैंड में दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के बड़े अप्रयुक्त भंडार हैं, जो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य आधुनिक तकनीकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यही कारण है कि आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक अहमियत एक बार फिर वैश्विक राजनीति के केंद्र में आ गयी है।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

स्पेन में आग लगने से पांच लोगों की मौत

17 Feb 2026 | 8:50 AM

मैड्रिड, 17 फरवरी (वार्ता) उत्तर-पूर्वी स्पेन में सोमवार को आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।.

see more..

पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन पीआईए का होगा पूर्ण निजीकरण

16 Feb 2026 | 8:00 PM

इस्लामाबाद, 16 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पूर्ण निजीकरण का रास्ता साफ हो गया है। आरिफ हबीब ग्रुप के नेतृत्व वाला कंपनी समूह एयरलाइन की शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। यह जानकारी द न्यूज इंटरनेशनल ने दी है। .

see more..

सउदी अरब ने वेस्ट बैंक के मुद्दे पर की इजरायल की निंदा

16 Feb 2026 | 7:26 PM

रियाद, 16 फरवरी (वार्ता) सऊदी अरब ने कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक को फिर से अपनी भूमि के तौर पर वर्गीकृत करने को लेकर इज़रायल की निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन और इलाके में शांति की कोशिशों के लिए ख़तरा बताया है। .

see more..
अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

16 Feb 2026 | 6:15 PM

वॉशिंगटन, 16 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वादा किया है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत असफल होती है, तो वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे। अमेरिकी समाचार पोर्टल सीबीएस न्यूज ने यह दावा किया है। सीबीएस न्यूज़ की ओर से रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्री ट्रंप ने यह बात दिसंबर में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में श्री नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान कही, जिसमें इस मामले से जुड़े दो स्रोतों का ज़िक्र है।

see more..

कुर्स्क क्षेत्र में रूस के के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ने वाले कोरियाई सैनिकों के लिए प्योंगयांग में 'सैप्प्योल स्ट्रीट' का उद्घाटन

16 Feb 2026 | 6:07 PM

प्योंगयांग, 16 फरवरी (वार्ता/ स्पूतनिक) उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने सप्ताहांत में प्योंगयांग में एक समारोह में भाग लेकर 'सैप्प्योल स्ट्रीट' का उद्घाटन किया, जो रूस के कुर्स्क क्षेत्र को ‘मुक्त कराने’ में मदद करने वाले उत्तर कोरियाई सैनिकों के सम्मान में बनायी गयी है। सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। .

see more..