Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:15 Hrs(IST)
दुनिया


आईडीएफ ने तेहरान के औद्योगिक क्षेत्र और हवाई अड्डे पर हमले से पहले दी चेतावनी, खाली कर दें इलाका

तेल अवीव, 03 मार्च (वार्ता) इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने योजनाबद्ध हवाई हमलों से पहले तेहरान के एक औद्योगिक क्षेत्र और करज के एक हवाई अड्डे पर ईरानियों के लिए 'अति आवश्यक चेतावनी' जारी की है।
आईडीएफ के फारसी भाषा के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल (रिजर्व) कमल पेनहासी ने एक बयान में कहा है, "तेहरान के हकीमीये औद्योगिक क्षेत्र और करज के पयाम हवाई अड्डे पर मौजूद सभी व्यक्तियों के लिए अति आवश्यक चेतावनी। आने वाले घंटों में आईडीएफ इस क्षेत्र में काम करेगी, जैसा कि उसने हाल के दिनों में तेहरान भर में किया है, ताकि ईरानी शासन के सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया जा सके।"
उन्होंने आगे कहा, "आपकी सुरक्षा और भलाई के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि मानचित्र के अनुसार चिह्नित क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें।"
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमेरिका से जुड़े तेल बुनियादी ढांचे को 'राख के पहाड़' में तब्दील कर देंगे , ईरान ने दी धमकी

14 Mar 2026 | 9:38 PM

तेहरान, 14 मार्च (वार्ता) ईरान ने शनिवार को खार्ग द्वीप पर हुए हमलों का बदला लेने की धमकी देते हुए कहा कि वह अमेरिका से जुड़े तेल बुनियादी ढांचे को 'राख के पर्वत' में बदल देगा।.

see more..

रजा पहलवी, ईरान में सत्ता संभालने को तैयार

14 Mar 2026 | 8:08 PM

वाशिंगटन, 14 मार्च (वार्ता) अमेरिका में रह रहे ईरान के पूर्व शाह के निर्वासित बेटे रजा पहलवी ने कहा है कि वह ईरान के मौजूदा शासन के पतन के बाद सत्ता संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। .

see more..

ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला, फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत

14 Mar 2026 | 7:15 PM

वॉशिंगटन/तेहरान 14 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र 'खारग द्वीप' पर स्थित सैन्य ठिकानों को "पूरी तरह तबाह" कर दिया है। .

see more..

चीन में कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर सुधारों पर चर्चा , नौकरी - जिंदगी संतुलन और अर्थव्यवस्था में आयेगा सुधार

14 Mar 2026 | 6:24 PM

बीजिंग, 14 मार्च (वार्ता) चीन अपनी घरेलू खपत को बढ़ाने और नागरिकों के कल्याण के लिए छुट्टियों की व्यवस्था और 'पेड लीव' (सवेतन अवकाश) की नीतियों में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहा है।.

see more..

फ्रांस लेबनान-इजरायल संघर्ष विराम वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार

14 Mar 2026 | 5:52 PM

पेरिस, 14 मार्च (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को लेबनान-इजरायल के बीच पेरिस में शांति वार्ता की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की है।.

see more..