Sunday, Apr 19 2026 | Time 08:37 Hrs(IST)
दुनिया


इजरायल ने ईरान के साथ युद्धविराम को स्वीकारा, लेकिन हिजबुल्लाह के खिलाफ की अभियान जारी रखने की घोषणा

तेल अवीव/ बेरुत 08 अप्रैल (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार देर रात घोषणा की कि वह अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का समर्थन करते हैं, लेकिन इस समझौते में लेबनान या ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का कोई जिक्र नहीं है, इसलिए इजरायली सेना (आईडीएफ) समूह के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी।
यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस पिछले बयान के विपरीत है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि युद्धविराम व्यापक होगा और लेबनान में जारी लड़ाई भी इसके दायरे में आएगी।
बयान के अनुसार, "इजरायल ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इजरायल एवं क्षेत्र के अन्य देशों पर हमले बंद कर दे।"
लेबनान स्थित हिजबुल्लाह को अमेरिका, इजरायल और खाड़ी देशों ने एक आतंकवादी समूह घोषित किया है। हिजबुल्लाह ने मार्च की शुरुआत में औपचारिक रूप से ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने की घोषणा की थी। तब से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं और इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में अपनी सेना भेजी हुई है।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के कारण अब तक लेबनान में लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेबनान ने पुष्टि की है कि इजरायली हमलों में अब तक 1,500 से अधिक लोग मारे गये हैं।
इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्सों और तटीय शहर टायर के पास हमले जारी रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तड़के एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। टायर में ही एक ड्रोन हमले में एक कार को निशाना बनाया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कार में कौन था।
इसके अलावा, इजरायल ने हिजबुल्लाह द्वारा संचालित सामाजिक कार्यक्रमों में से एक 'इस्लामिक हेल्थ कमेटी' के चिकित्सा कर्मचारियों पर भी हमला किया।
भारत.श्रवण
वार्ता
More News

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरानी गनबोट्स की फायरिंग, भारतीय ध्वज वाले टैंकर समेत दो जहाज लौटे

18 Apr 2026 | 7:28 PM

तेहरान, 18 अप्रैल (वार्ता) होर्मुज़ जलडमरूमध्य में शनिवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नौसेना की गनबोट्स से कथित गोलीबारी के बाद भारतीय ध्वज वाले एक सुपरटैंकर सहित दो जहाजों को वापस लौटना पड़ा। यह जानकारी शिपिंग मॉनिटर टैंकरट्रैकर्स ने दी। .

see more..

सेना दिवस पर बोले खामेनेई, जारी रहेगी अमेरिकी-इजरायली आक्रमण के खिलाफ जंग

18 Apr 2026 | 7:13 PM

तेहरान, 18 अप्रैल (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सेना दिवस संबोधन में ईरानी सेना की प्रशंसा करते हुए अमेरिका-इज़रायल की कथित आक्रामकता के खिलाफ संघर्ष .

see more..

पश्चिमी देशों की धमकियों के बावजूद अमेरिका से बातचीत जारी : लुकाशेंको

18 Apr 2026 | 7:09 PM

मिंस्क, 18 अप्रैल (वार्ता) बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि पश्चिमी देश भले ही उनका बहिष्कार करना चाहते हैं, फिर भी वह अमेरिका के साथ इस विचार के साथ बातचीत कर रहे हैं कि यह उनके देश के आर्थिक हितों के लिए अच्छा होगा। .

see more..
ट्रंप का दावा गलत, होर्मुज पर पूरी तरह ईरान का नियंत्रण : गालिबाफ

ट्रंप का दावा गलत, होर्मुज पर पूरी तरह ईरान का नियंत्रण : गालिबाफ

18 Apr 2026 | 6:50 PM

तेहरान, 18 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर नियंत्रण पूरी तरह उसके हाथ में है और अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर इसे खुला नहीं रखा जाएगा। ईरान की संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबाफ़ ने श्री ट्रंप के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक घंटे में सात दावे किए और सभी गलत थे। इन झूठों से वे युद्ध नहीं जीत पाए और बातचीत में भी सफल नहीं होंगे। नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा।"

see more..

फिसा नवीनीकरण पर ट्रंप को झटका, रिपब्लिकन सांसदों की बगावत से अटका विधेयक

18 Apr 2026 | 5:42 PM

वॉशिंगटन, 18 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय अपनी ही पार्टी के भीतर दुर्लभ विरोध का सामना करना पड़ा, जब रिपब्लिकन सांसदों ने फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलांस एक्ट (फिसा) के नवीनीकरण को रोक दिया।.

see more..