Thursday, May 14 2026 | Time 06:57 Hrs(IST)
दुनिया


शहबाज शरीफ ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोकने के लिए ट्रंप का आभार व्यक्त किया

इस्लामाबाद, 06 मई (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने होर्मुज जलडमरूमध्य में 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोकने की घोषणा और साहसी नेतृत्व के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया है।
श्री शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान और अन्य मित्र देशों, विशेष रूप से सऊदी अरब और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुरोध पर श्री ट्रंप की यह उदार प्रतिक्रिया इस संवेदनशील अवधि के दौरान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुलह को आगे बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान संयम को बढ़ावा देने और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
श्री शरीफ ने उम्मीद जताई कि वर्तमान गति एक स्थायी समझौते की ओर ले जाएगी, जिससे क्षेत्र और उसके बाहर टिकाऊ शांति और स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्रूथ सोशल पर कहा कि पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध तथा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में मिली जबरदस्त सफलता के बाद 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है, जिसके मद्देनजर आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि ईरान की नाकेबंदी पूरी तरह से प्रभावी रहेगी, लेकिन 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को एक छोटी अवधि के लिए रोका जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि समझौते को अंतिम रूप देकर उस पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं या नहीं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कदम उन रिपोर्टों के बीच उठाया है जिनमें ईरान के साथ राजनयिक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति होने का दावा किया गया है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि समझौता सफल रहता है तो यह क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत पुनः शुरू करने के लिए पांच शर्तें रखीं

13 May 2026 | 7:33 PM

तेहरान, 13 मई (वार्ता) ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए पांच पूर्व शर्तें रखी हैं। दोनों देशों के बीच संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को हुए संयुक्त इजरायल-अमेरिकी हमलों के बाद हुई थी, जिसमें ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गयी थी।.

see more..

इजरायल को डर, ईरान के साथ 'खराब समझौता' कर लेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

13 May 2026 | 7:03 PM

वाशिंगटन/तेल अवीव, 13 मई (वार्ता) इजरायल का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ ऐसा समझौता कर सकते हैं जिसमें युद्ध शुरू होने के प्रमुख कारणों से जुड़े मुद्दों का समाधान अधूरा रहने की आशंका है।.

see more..

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में रिहायशी इमारत ध्वस्त

13 May 2026 | 6:48 PM

बेरूत, 13 मई (वार्ता) इज़रायल के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार दोपहर दक्षिण लेबनान के कई कस्बों और गांवों पर हवाई हमले किये, जिनमें कफर रुम्मान-अल-मायदानेह राजमार्ग पर स्थित एक रिहायशी इमारत पूरी तरह नष्ट हो गयी। .

see more..

फ्रांस में हंता वायरस की स्थिति काबू में, यूरोप में समन्वय जरूरी : मैक्रों

13 May 2026 | 6:13 PM

नैरोबी, 13 मई (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस में हंता वायरस की स्थिति "नियंत्रण में" है और वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूरोपीय स्तर पर मजबूत समन्वय की आवश्यकता है। .

see more..

राष्ट्रपति शी के साथ उच्च स्तरीय बैठक के लिए चीन पहुंचे ट्रंप, चर्चा के मुख्य विषय होंगे- व्यापार, ताइवान और ईरान

13 May 2026 | 5:58 PM

वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समयानुसार आज सुबह बीजिंग पहुंचे और वह यहां अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। .

see more..