Sunday, May 17 2026 | Time 10:51 Hrs(IST)
दुनिया


चीन ने मिसाइल इस्तेमाल को लेकर जापान को चेताया

बीजिंग, 06 मई (वार्ता) चीन ने बुधवार को संयुक्त समुद्री अभ्यास के दौरान जापान के 'टाइप 88' मिसाइलों के परीक्षण की तीखी आलोचना की और चेतावनी दी कि उसका यह कदम दूसरे विश्व युद्ध के बाद की उसकी सुरक्षा नीति से एक खतरनाक भटकाव है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक नियमित प्रेस वार्ता में जापान को "आक्रामक" बताते हुए कहा कि वह अपने ऐतिहासिक अपराधों पर गहराई से विचार करने में विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जापान सुरक्षा सहयोग के बहाने विदेशों में सैन्य बल भेज रहा है और आक्रामक मिसाइलें दाग रहा है। उनका कहना है कि यह कदम जापान के दक्षिणपंथी गुटों द्वारा देश के "पुनः सैन्यीकरण" को बढ़ावा देने की कोशिशों का हिस्सा है।
श्री लिन ने कहा कि संयुक्त अभ्यास के दौरान आक्रामक मिसाइलों का इस्तेमाल जापान की "सिर्फ रक्षा-उन्मुख नीति" का उल्लंघन है और इससे क्षेत्र में "नव-सैन्यवाद" के उभरने की गंभीर चिंता पैदा हुई है। उन्होंने जापान से अपने सैन्यवादी अतीत से सबक लेने, अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने और सैन्य व सुरक्षा क्षेत्रों में संयम बरतने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि जापान के आत्मरक्षा बलों ने बुधवार को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास के दौरान 'टाइप 88' एंटी-शिप मिसाइल दागी थी, जिसने दक्षिण चीन सागर के पास फिलीपींस के एक पुराने नौसैनिक जहाज को निशाना बनाया। यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब मनीला और टोक्यो रक्षा उपकरणों की खरीद-बिक्री पर बातचीत कर रहे हैं।
एक अन्य मामले में चीन ने उन ब्रिटिश प्रतिबंधों की भी आलोचना की जो रूस को ड्रोन पुर्जे आपूर्ति करने के आरोप में चीनी कंपनियों पर लगाए गए हैं। लिन ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है और इस पर लंदन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि चीन अपने व्यवसायों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
शादाब अशोक
वार्ता
More News

लेबनान के साथ युद्धविराम विस्तार के बावजूद हिजबुल्लाह पर इजरायल ने किये हमले

17 May 2026 | 12:43 AM

यरूशलम/बेरुत, 16मई (वार्ता) इजराइल की सेना ने अमेरिका में इजरायल और लेबनान के बीच 45 दिनों के युद्धविराम विस्तार पर सहमति बनने के ठीक एक दिन बाद शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताजा हवाई हमले किये हैं।.

see more..

ईरान युद्ध पर बिना किसी समाधान के ट्रंप की चीन यात्रा समाप्त

17 May 2026 | 12:28 AM

वाशिंगटन, 16 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चीन की उच्च स्तरीय यात्रा से शुक्रवार को बिना किसी बड़ी सफलता के स्वदेश लौट आए हैं। उनके प्रशासन के सदस्यों को उम्मीद थी कि इस यात्रा से ईरान युद्ध को सुलझाने में मदद मिलेगी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस परिणाम हासिल नहीं हो सका।.

see more..

मोदी का नीदरलैंड की कंपनियों से भारत में निवेश का आह्वान

16 May 2026 | 10:26 PM

द हेग 16 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ ऊर्जा, बंदरगाह, स्वास्थ्य, कृषि व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख डच कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उनसे भारत में निवेश करने का आह्वान किया।.

see more..

इंग्लैंड लॉ सोसाइटी ने बंगलादेश बार चुनावों में अनियमितताओं को लेकर तारिक रहमान को लिखा पत्र

16 May 2026 | 10:24 PM

लंदन/ढाका, 16 मई (वार्ता) इंग्लैंड और वेल्स के विधि समाज ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान को पत्र लिखकर उन खबरों पर चिंता जताई है जिनमें कहा गया है कि बंगलादेश भर में वकीलों को डराया-धमकाया गया तथा बार चुनाव में हिस्सा लेने से रोका गया। .

see more..

ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने वाले ही होर्मुज बंद होने के लिए जिम्मेदार : ईरानी संरा प्रतिनिधि

16 May 2026 | 10:15 PM

न्यूयॉर्क, 16 मई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा उत्पन्न होने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के लिए सिर्फ वे जिम्मेदार हैं जिन्होंने पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू किया है। .

see more..