Sunday, May 17 2026 | Time 12:35 Hrs(IST)
दुनिया


युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई हैः ट्रम्प

युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई हैः ट्रम्प

वाशिंगटन 07 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है।




श्री ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में अमेरिका की ईरान के साथ उस युद्ध को खत्म करने को लेकर बहुत अच्छी बातचीत हुई है, जो दो महीने से ज़्यादा समय से चल रहा है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहता है।


 


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "वे समझौता करना चाहते हैं। पिछले 24 घंटों में हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है और यह पूरी तरह मुमकिन है कि हम कोई समझौता कर लें।"


 


श्री ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका अभी ईरान को छोड़ देता है, तो देश को फिर से खड़ा होने में 20 साल लग जाएँगे, क्योंकि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल के हमलों से उसे भारी नुकसान पहुँचा था।


 


संतोष

वार्ता

More News
खबरों के मुताबिक ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद छोड़ने की तैयारी में हैं

खबरों के मुताबिक ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद छोड़ने की तैयारी में हैं

17 May 2026 | 11:28 AM

लंदन, 17 मई (स्पुतनिक/वार्ता) डेली मेल के स्तंभकार डैन हॉजेस ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर स्वेच्छा से इस्तीफा देंगे। इससे पहले, स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी की हार के बाद लगभग 100 ब्रिटिश सांसदों ने श्री स्टारमर के इस्तीफे की मांग की थी। फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों को आशंका है कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष सरकार के कामकाज को ठप्प कर सकता है।

see more..

लेबनान के साथ युद्धविराम विस्तार के बावजूद हिजबुल्लाह पर इजरायल ने किये हमले

17 May 2026 | 12:43 AM

यरूशलम/बेरुत, 16मई (वार्ता) इजराइल की सेना ने अमेरिका में इजरायल और लेबनान के बीच 45 दिनों के युद्धविराम विस्तार पर सहमति बनने के ठीक एक दिन बाद शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताजा हवाई हमले किये हैं।.

see more..

ईरान युद्ध पर बिना किसी समाधान के ट्रंप की चीन यात्रा समाप्त

17 May 2026 | 12:28 AM

वाशिंगटन, 16 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चीन की उच्च स्तरीय यात्रा से शुक्रवार को बिना किसी बड़ी सफलता के स्वदेश लौट आए हैं। उनके प्रशासन के सदस्यों को उम्मीद थी कि इस यात्रा से ईरान युद्ध को सुलझाने में मदद मिलेगी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस परिणाम हासिल नहीं हो सका।.

see more..

मोदी का नीदरलैंड की कंपनियों से भारत में निवेश का आह्वान

16 May 2026 | 10:26 PM

द हेग 16 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ ऊर्जा, बंदरगाह, स्वास्थ्य, कृषि व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख डच कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उनसे भारत में निवेश करने का आह्वान किया।.

see more..

इंग्लैंड लॉ सोसाइटी ने बंगलादेश बार चुनावों में अनियमितताओं को लेकर तारिक रहमान को लिखा पत्र

16 May 2026 | 10:24 PM

लंदन/ढाका, 16 मई (वार्ता) इंग्लैंड और वेल्स के विधि समाज ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान को पत्र लिखकर उन खबरों पर चिंता जताई है जिनमें कहा गया है कि बंगलादेश भर में वकीलों को डराया-धमकाया गया तथा बार चुनाव में हिस्सा लेने से रोका गया। .

see more..