Friday, Jul 10 2026 | Time 17:12 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान ने कुवैत एवं बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

ईरान ने कुवैत एवं बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान ने बुधवार को कहा कि उस पर अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है।




अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात कहा था कि अमेरिका ने ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में’ ईरान के खिलाफ सिलसिलेवार हमले शुरू किये हैं। सेंटकॉम ने बाद में बुधवार को कहा कि उसने अपना अभियान पूरा कर लिया है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली, जहाज-रोधी मिसाइल प्रणाली और छोटी नावों सहित 80 से अधिक ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।


 


फार्स समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक बयान के हवाले से कहा, “इस आक्रामकता की शुरुआत में आईआरजीसी की नौसेना और वायुसेना ने एक संयुक्त अभियान चलाया और ड्रोन व मिसाइलों का उपयोग करके बहरीन में सलमान बंदरगाह पर अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के साथ-साथ कुवैत में अली अल सलेम हवाई ठिकाने पर हमला किया।”


 


रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को भी मार गिराया है। इससे पहले, कुवैत की सेना ने कहा था कि देश की वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट कर रही है। सेना ने ‘एक्स’ पर कहा, “ कुवैती वायु रक्षा प्रणाली वर्तमान में दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इससे पहले एक्स पर कहा, “ सायरन बजा दिया गया है। नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है।”


 


भारत. श्रवण

वार्ता

More News

एंडी बर्नहैम का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय

10 Jul 2026 | 3:24 PM

लंदन, 10 जुलाई (वार्ता) लेबर पार्टी के सांसदों से मिले ऐतिहासिक समर्थन के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर और नवनिर्वाचित सांसद एंडी बर्नहैम का ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। .

see more..

चीन के एक जूता कारखाने में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत

10 Jul 2026 | 12:53 PM

बीजिंग, 10 जुलाई (वार्ता) चीन के जिंजियांग शहर में एक जूता कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी। .

see more..

स्पेन में अल्मेरिया प्रांत के जंगल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत, छह घायल

10 Jul 2026 | 12:17 PM

मैड्रिड, 10 जुलाई (वार्ता) स्पेन के अल्मेरिया प्रांत के लॉस गालार्डोस के जंगल में भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये हैं। .

see more..
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की

10 Jul 2026 | 11:13 AM

कैनबरा, 10 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की। उन्होंने अमेरिका और ईरान द्वारा नए हमले किए जाने के बाद इस संघर्ष को खत्म करने की अपील की है। सुश्री वोंग ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) टेलीविज़न को बताया कि दुनिया पश्चिम एशिया के आम नागरिकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के फ़ायदे के लिए इस संघर्ष को खत्म होते देखना चाहती है।

see more..

ईरान का दावा: जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 10 मिसाइलें दागीं

09 Jul 2026 | 8:13 PM

तेहरान नौ जुलाई (वार्ता) ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने गुरुवार को जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।.

see more..