Wednesday, Jul 15 2026 | Time 21:55 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब अपने कार्यों से देगा: अराघची

तेहरान, 09 जुलाई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि ईरानी लोग इसका जवाब उसी भाषा में नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देंगे।
श्री अराघची ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान श्री ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर की गयी टिप्पणियों को खारिज किया।
उन्होंने कहा, “ ईरान के सभ्य और साहसी राष्ट्र को अपमानजनक भाषा में संबोधित करने से उसकी महानता कम नहीं होती।”
उन्होंने कहा, “ ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। हम अभद्रता का जवाब अभद्रता से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देते हैं। निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ।”
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

चीन ने रूस के खिलाफ अमेरिका के प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक पर कड़ा विरोध जताया

15 Jul 2026 | 9:36 PM

बीजिंग, 15 जुलाई (वार्ता) चीन ने रूस को निशाना बनाने वाले अमेरिका के प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि वह अपने उद्यमों के वैध अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। .

see more..

इराकी प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे के बीच रीगन नेशनल हवाईअड्डे पर उड़ानें निलंबित

15 Jul 2026 | 7:25 PM

वॉशिंगटन डीसी, 15 जुलाई (वार्ता) इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी के अमेरिकी दौरे के दौरान सुरक्षा उपायों को लागू किये जाने के कारण मंगलवार को यहां के 'रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाईअड्डे' पर कई घंटों तक उड़ानों का संचालन निलंबित रहा। इस मामले से परिचित स्रोतों ने 'सीबीएस न्यूज' को बताया कि इसके कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और बड़े पैमाने पर देरी हुई।.

see more..

अमेरिकी सैन्य अभियान लगातार चौथी रात भी जारी, दक्षिण-पूर्वी ईरान पर अमेरिका के हमले

15 Jul 2026 | 7:04 PM

जाहिदान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने मंगलवार को लगातार चौथी रात ईरान पर हमला कर पाकिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान क्षेत्र को निशाना बनाया गया।.

see more..

अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाये

15 Jul 2026 | 6:34 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने ईरानी व्यवसायी मोहम्मद हुसैन शामखानी से जुड़े 50 से ज़्यादा लोगों, कंपनियों और जहाजों पर नये प्रतिबंधों की घोषणा की है।.

see more..

ट्रंप ने होर्मुज शुल्क योजना वापस ली, केवल ईरानी जहाजों तक सीमित नाकेबंदी की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:21 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना वापस ले ली है। .

see more..