Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:40 Hrs(IST)
दुनिया


होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलेगा, अन्यथा ईरान पर होगा बड़ा हमला : ट्रंप

होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलेगा, अन्यथा ईरान पर होगा बड़ा हमला : ट्रंप

वाशिंगटन, 05 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही खोल दिया जाएगा, अन्यथा ईरान पर "बहुत बड़ा" हमला किया जाएगा।




फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता की प्रगति संबंधी सवाल पर कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द खोल दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें बहुत कड़ा प्रहार झेलना पड़ेगा। किसी भी स्थिति में जलडमरूमध्य खुलने वाला है।"




फॉक्स न्यूज के अनुसार, श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू हो गयी है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी समझौता "बहुत जल्द" होने वाला है।




ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता में शामिल होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बातचीत ओमान के माध्यम से मध्यस्थों के जरिए हो रही है।




उल्लेखनीय है कि श्री ट्रंप ने रविवार को कहा था कि संभावित शांति समझौते की संभावना को देखते हुए उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले रद्द कर दिए थे। उनके अनुसार इस समझौते की रूपरेखा में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर सहमति शामिल है।




शादाब उप्रेती

वार्ता/स्पूतनिक

More News

गाजा के लिए अमेरिकी शांति योजना को इजरायल ने खारिज किया : नेतन्याहू

09 Aug 2026 | 7:38 PM

तेल अवीव, 09 अगस्त (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' द्वारा पेश की गयी 15 सूत्रीय योजना को खारिज करते हुए कहा है कि जब तक हमास को पूरी तरह निरस्त्र नहीं किया जाता, तब तक इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) गाजा से पीछे नहीं हटेगा।.

see more..

मोखा शहर पर हूती हमले में कम से कम सात लोगों की मौत

09 Aug 2026 | 7:34 PM

सना (वार्ता) यमन के लाल सागर तट पर स्थित मोखा शहर पर हूती विद्रोहियों के हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यमन के सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।.

see more..

फिलीपींस में चक्रवात और बारिश से 6 लोगों की मौत, 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित

09 Aug 2026 | 6:47 PM

मनीला, 09 अगस्त (वार्ता) फिलीपींस में मानसून की भारी बारिश और लुईस और मेमाय चक्रवातों के कारण 8 क्षेत्रों में एक ओर जहां छह लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर 3,82,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। .

see more..

अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं, मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान : अराघची

09 Aug 2026 | 6:11 PM

तेहरान, 09 अगस्त (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है और दोनों पक्षों के बीच केवल मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है।.

see more..

रूस भारत तक सीधी पहुँच के लिए रेल मार्ग बनाने की संभावनाओं पर कर रहा विचार

09 Aug 2026 | 5:47 PM

मॉस्को, 09 अगस्त (वार्ता) वैश्विक तनाव और समुद्री व्यापार मार्गों पर बढ़ते जोखिमों के बीच रूस ने हिंद महासागर तक एक नया रेल मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर काम शुरू कर दिया है। रूसी उप-प्रधानमंत्री मरात खुस्नुलिन ने कहा कि बोस्फोरस और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग बेहद जरूरी है।.

see more..