Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:10 Hrs(IST)
भारत


सुप्रीम कोर्ट ने की हत्या के आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन की जमानत रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने की हत्या के आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन की जमानत रद्द

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्याकांड में कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा के साथ अन्य पांच को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दी गयी जमानत गुरुवार को रद्द कर दी।

न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ अभियुक्तों को जमानत देने के आदेश को चुनौती देने वाली कर्नाटक सरकार की याचिका स्वीकार कर ली और उच्च न्यायालय का आदेश रद्द कर दिया। राज्य सरकार ने अभियुक्तों की जमानत के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

पीठ ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश में कई खामियां हैं। इसमें गवाहों के बयानों पर भी विचार किया गया है, जोकि निचली अदालत का विशेषाधिकार है।

शीर्ष अदालत ने आरोपियों को राहत देने वाले आदेश पर कहा, “उच्च न्यायालय का आदेश शक्ति के यांत्रिक प्रयोग को दर्शाता है। जमानत देने से मुकदमे पर असर पड़ेगा। साथ ही, गवाहों को प्रभावित किये जाने की भी आशंका है।”

शीर्ष अदालत ने जेल में प्रभावशाली अभियुक्तों को कथित तौर पर विशेष व्यवस्था के मामले में चेतावनी देते हुए कहा, “जिस दिन हमें पता चलेगा कि अभियुक्तों को 'फाइव स्टार' उपचार दिया जा रहा है, हमें सबसे पहले वहां के अधीक्षक और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को निलंबित करना पड़ेगा।”

शीर्ष अदालत ने 24 जुलाई को राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और अधिवक्ता अनिल सी निशानी तथा डी एल चिदानंद के माध्यम से दायर विशेष अनुमति याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इसके बाद पीठ ने जमानत आदेश को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि जिस तरह से आदेश सुनाया गया, उससे ऐसा लग रहा है कि यह बरी करने का मामला है।

शीर्ष अदालत ने 17 जुलाई को भी उच्च न्यायालय के इस आदेश पर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी और कहा था कि जिस तरह से उच्च न्यायालय ने अपने विवेकाधिकार का प्रयोग किया, उससे वह "बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं" है।

उच्च न्यायालय ने दर्शन को पहली बार 30 अक्टूबर, 2024 को चिकित्सा आधार पर अंतरिम ज़मानत दी थी। न्यायालय ने 13 दिसंबर, 2024 को दर्शन, पवित्रा और अन्य पाँच आरोपियों को नियमित जमानत दे दी। इस मामले में सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

गौरतलब है कि कन्नड़ अभिनेता दर्शन (47) को 11 जून, 2024 को चित्रदुर्ग निवासी 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता का शव नौ जून, 2024 को बेंगलुरु में एक नाले के पास मिला था। रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर दर्शन की सहयोगी पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे अभिनेता नाराज हो गया था।

पुलिस जांच में अभिनेता दर्शन, उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

बेंगलुरु पुलिस ने तीन सितंबर को एक आरोप पत्र भी दायर किया जिसमें पवित्रा को आरोपी नंबर एक और दर्शन को आरोपी नंबर दो के रूप में नामित किया गया। पुलिस ने दावा किया कि रेणुकास्वामी द्वारा पवित्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजना अपराध का मकसद था।

बीरेंद्र, उप्रेती

वार्ता

More News

विश्वविद्यालयों को चुनावी मंच बना रहे हैं मोदी : कांग्रेस

05 Sep 2026 | 10:45 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वविद्यालयों को चुनावी मंच बनाने और छात्रों के शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई तथा सुरक्षा से जुड़े सवालों से बचने का आरोप लगाया।.

see more..

इतिहासकारों की दुनिया में आज भी 'गेटकीपिंग' जारी है, 'सदस्यता कार्ड' से ही मंच पर जगह मिलती है: सीतारणम

05 Sep 2026 | 10:11 PM

नयी दिल्ली, 5 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में इतिहास लेखन के क्षेत्र में विचारधारा विशेष से बंधे विद्वानों द्वारा दूसरी सोच रखने वालों को मान्यता न देने की लम्बे समय से चली आ रही प्रवृत्ति की शनिवार को आलोचना करते हुए कहा कि "पहरेदारी " का सिलसिला आज भी जारी है और उस समूह का 'सदस्यता कार्ड " न रखने वालों को वे मंच पर स्थान देने को राजी नहीं हैं।.

see more..

देश 'नीतिगत पंगुता' से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बना है पिछले 12 वर्षों में : मोदी

05 Sep 2026 | 10:02 PM

नयी दिल्ली 05 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल में उनकी सरकार ने देश को 'नीतिगत पंगुता' की छवि से निकालकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था बनाया है। श्री मोदी ने शनिवार को यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। दिल्ली मेट्रो में सफर कर एसआरसीसी पहुंचे श्री मोदी ने 13 वर्ष पहले इसी कॉलेज में दिये गये अपने भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उस समय के उनके भाषण के संकल्पों और सपनों को साकार करने की दिशा में कदम उठाये हैं।

see more..

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल को असम और सचिन को बनाया पंजाब का प्रभारी

05 Sep 2026 | 9:59 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने प्रभारी महासचिवों की जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम की जिम्मेदारी दी है और सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी सचिव बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार देर शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम का प्रभार बनाया गया है और उनकी जगह सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

see more..

जैविक संसाधनों के इस्तेमाल पर 200 करोड़ के पार पहुंचा संग्रह, राज्यों को मिले 8.23 करोड़ रुपये

05 Sep 2026 | 9:59 PM

नयी दिल्ली, 5 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण 'एक्सेस एंड बेनिफिट-शेयरिंग' (एबीएस) ढांचे के प्रभावी क्रियान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए संचयी राजस्व वितरण में 200 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने बीज निर्माण करने वाली निजी कंपनियों से वसूल की गयी 8.23 करोड़ रुपये की राशि को 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के जैव विविधता बोर्डों एवं परिषदों को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। .

see more..