Monday, Sep 7 2026 | Time 15:29 Hrs(IST)
खेल


आसान नहीं है सिडनी की पिच, मैच पूरी तरह खुला है: प्रसिद्ध कृष्णा

आसान नहीं है सिडनी की पिच, मैच पूरी तरह खुला है: प्रसिद्ध कृष्णा

सिडनी, 04 जनवरी (वार्ता) भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि सिडनी की असामान्य उछाल वाली पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है और मैच अभी पूरी तरह खुला हुआ है।

गौरतलब है कि गावस्कर बार्डर ट्राफी की मौजूदा सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने शनिवार को मेजबान टीम के खिलाफ न सिर्फ पहली पारी में चार रन की बढ़त हासिल की बल्कि दूसरी पारी में रिषभ पंत (61) की धुआंधार पारी की मदद से अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 141 रन बना लिये। इस तरह भारत की कुल बढ़त अब 145 रन की हो चुकी है मगर रनो के लिहाज से अभी भी भारत को काफी बल्लेबाजी करनी होगी। इसके बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा भारत की अब तक मिली बढ़त को चुनौतीपूर्ण मानते है।

दिन के खेल की समाप्ति के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने कहा कि सिडनी में पिच से मिल रही असामान्य उछाल में बल्लेबाजी करना चुनौती भरा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। उन्होने कहा “ पिच के कुछ हिस्सों से गेंद को परखना मुश्किल हो रहा है। गेंद कभी-कभी नीचे रह रही है। हमारे पास मैच में बने रहने का पूरा मौका है। हमें पर्याप्त उछाल हासिल कर बल्लेबाज को बल्ले की दोनों ओर से छकाना होगा और किनारा लगने पर कैच लपकने के लिए तैयार रहना होगा।”

उन्होंने कहा “ हमने फिलहाल जीतने लायक रन के लिये कोई विशेष संख्या तय नहीं की है मगर रविवार को बनने वाला हर रन हमारी जीत की भूमिका तय करेगा।”

आस्ट्रेलिया की पहली पारी में तीन विकेट चटकाने वाले कृष्णा ने कहा “ लंच के समय मुझे अपनी गेंदबाजी का आकलन करने का मौका मिल गया। मैंने टीम के विश्लेषक के साथ बातचीत की और इससे मुझे अंदाजा हुआ कि क्या करना है। लंच के विश्राम के बाद जब गेंदबाजी के लिये आया तो इससे मुझे काफी मदद मिली।”

उन्होने कहा “ ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करते हुए मुझे थोड़ा आत्मविश्वास मिला और इससे पहले दलीप ट्रॉफी में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के बाद मैं अच्छी लय में था। इस मैच में जब मुझे गेंदबाजी का मौका मिला तो शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी। पहला ओवर अच्छा गया, अगले कुछ ओवर वास्तव में अच्छे नहीं थे। इस टीम में काफी लोग है जिनसे मैच गेंदबाजी के बारे में चर्चा कर सकता हूं। इससे बेहतर करने में मदद मिलती है।”

प्रदीप

वार्ता

More News

सिटसिपास को हराकर शेल्टन यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में

07 Sep 2026 | 3:03 PM

न्यूयॉर्क, 07 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के आठवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेन शेल्टन ने सीधे सेटों में यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर यूएस ओपन 2026 टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही पुरुषों के एकल चैंपियन के लिए 23 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने की अमेरिकी उम्मीदें भी बरकरार हैं।.

see more..

करन सिंह ने आईटीएफ एम15 बाली में सिंगल्स खिताब जीता

07 Sep 2026 | 3:02 PM

चंडीगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आर.जी.टी.ए.) के खिलाड़ी करन सिंह ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 में पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। यह करन के करियर का चौथा खिताब और 2026 सीजन का तीसरा खिताब है, जिसमें सिंगल्स वर्ग में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है।.

see more..

टियाफो ने मेदवेदेव को चौंकाया, यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

07 Sep 2026 | 2:59 PM

न्यूयॉर्क, 07 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने निडर और आक्रामक खेल दिखाते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनिल मेदवेदेव को यूएस ओपन 2026 टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उन्होंने पूर्व चैंपियन को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की।.

see more..

काहिरा में होने वाले डेविस कप जूनियर फ़ाइनल के लिए भारतीय टीम घोषित

07 Sep 2026 | 2:57 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने 2 से 8 नवंबर, 2026 तक मिस्र के काहिरा में स्मैश स्पोर्टिंग क्लब में होने वाले डेविस कप जूनियर फ़ाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है।.

see more..

राहुल द्रविड़ के साथ अपनी तैयारी के बारे में काफी बातचीत की है: पडिक्कल

07 Sep 2026 | 2:46 PM

नयी दिल्ली, 07 सितम्बर (वार्ता) देवदत्त पडिक्कल का श्रीलंका दौरा शानदार रहा, उन्होंने दोनों टेस्ट में एक-एक सेंचुरी बनाई, और आगे घर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ एक ब्लॉकबस्टर टेस्ट सीज़न के साथ, बाएं हाथ का यह खिलाड़ी नंबर तीन पर अपनी जगह पक्की करने के लिए बेताब है। जियो स्टार से बात करते हुए, पडिक्कल ने अपने मौके को दोनों हाथों से भुनाने, राहुल द्रविड़ के साथ रेड-बॉल की तैयारी के बारे में अपनी बातचीत, और क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है, इस बारे में अपने विचार शेयर किए।.

see more..