Friday, Aug 14 2026 | Time 17:37 Hrs(IST)
भारत


विभाजन के दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा देश : शाह

विभाजन के दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा देश : शाह

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश विभाजन के इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा।

श्री शाह ने गुरुवार को यहां विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , “देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला। मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गँवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को याद करते हुए देश में हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है।

संजीव.अभय

वार्ता

More News

रविवार को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर जायेंगे राधाकृष्णन

14 Aug 2026 | 4:46 PM

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में कई शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। .

see more..

राजनाथ ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले जवानों के साथ बातचीत की

14 Aug 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में 16 पदक (08 स्वर्ण, 07 रजत और 01 कांस्य) जीतने वाली सेना की टीम के सदस्यों से बातचीत की।.

see more..

नड्डा की एम्स में हुई एंजियोग्राफी - सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 1

14 Aug 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोग्राफी हुई है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। 2.

see more..

नशीले पदार्थों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर बसोया की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी : गृह मंत्रालय

14 Aug 2026 | 4:01 PM

नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशीले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए यहां सरोजिनी नगर इलाके में पिलंजी के रहने वाले और वांछित भगोड़े वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ़ वीरू उर्फ बसोया को भारत वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। .

see more..

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में एनएसयूआई का तिरंगा मार्च, सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा

14 Aug 2026 | 3:39 PM

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में तिरंगा मार्च का आयोजन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। .

see more..