Friday, Dec 12 2025 | Time 11:29 Hrs(IST)
खेल


शीतलहर के बीच एसके जोधपुर मैराथन में दिखा धावकों का जज्बा

शीतलहर के बीच एसके जोधपुर मैराथन में दिखा धावकों का जज्बा

जोधपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बैंड पर देशभक्ति गीतों की धुन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शीतलहर के बीच भरपूर जज्बे के साथ स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त जोधपुर का संदेश देते हुए दौड़ते लोग, रविवार सुबह एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर के निकट कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

मौका रहा संस्कृति युवा संस्था और एसके फाइनेंस द्वारा आयोजित एसके जोधपुर मैराथन का। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मैराथन में हिस्सा लिया। अभिनेता राहुल देव और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने भी धावकों की हौसला अफजाई की। हजारों धावकों ने तीन श्रेणियों 21 किमी एवं 10 किमी की टाइम दौड़ और तीन किमी की नॉन टाइम दौड़ में हिस्सा लेकर स्वस्थ रहने को प्रोत्साहित किया।

आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि 15 हजार लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, एसके फाइनेंस के डायरेक्टर यश सेतिया विशिष्ट अतिथि रहे।

श्री मिश्रा ने बताया कि मैराथन में हिस्सा लेने के लिए धावकों का जोश देखते ही बनता था। तड़के ही धावक आयोजन स्थल पर एकत्रित होना शुरू हुए। सुबह साढ़े चार बजे पं. सुरेश मिश्रा ने 21 किमी की दौड़ काे झंडा दिखाकर रवाना किया। धावकों ने एमबीएम विश्वविद्यालय के बाहर मुख्य मार्ग से होते हुए, भाटी सर्कल पुलिस लाइन रोड, अजित भवन सर्किट हाउस उम्मेद भवन गेट से मुड़ते हुए भाटी सर्कल रातानाड़ा सर्कल, पार्क प्लाजा पांच बत्ती सर्कल एयरफोर्स सर्कल, पांच बत्ती सर्कल से होते हुए वापस एमबीएम विश्वविद्यालय तक के दो चक्र पूरे किए। सुबह साढ़े छह बजे 10 किमी की दौड़ को रवाना किया गया। उपरोक्त रूट के दो चक्र धावकों ने पूरे किए। सात बजे तीन किमी की दौड़ को रवाना किया गया।

मुकेश मिश्रा ने बताया कि 21 किमी पुरुष कैटेगरी में अर्जुन प्रधान एक घंटे 12 मिनट 37 सैकंड में दौड़ पूरी करके प्रथम रहे, देवा राम ने एक घंटे 13 मिनट 39 सेकंड में और प्रेम पटेल ने एक घंटे 20 मिनट 19 सैकंड में दौड़ खत्म करके क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि 21 किमी महिला कैटेगरी में पूजा राठौड़ (एक घंटा, 53 मिनट, 08 सैकंड) द्वितीय और ज्योत्सना सिंह (2 घंटे, 28 मिनट, 25 सैकंड) क्रमश: प्रथम और द्वितीय रही। 10 किमी पुरुष श्रेणी में शक्ति सिंह (31 मिनट, 37 सैकंड) ने प्रथम, दीप राम (32 मिनट, 34 सैकंड) ने द्वितीय और अमरजीत (33 मिनट, 45 सैकंड) ने तृतीय स्थान हासिल किया। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विजेताओं को पुरस्कार रशि का चेक प्रदान करके सम्मानित किया।

सुनील.संजय

वार्ता

More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..