Saturday, Apr 11 2026 | Time 22:29 Hrs(IST)
States » Madhya Pradesh Chhattisgarh


ट्रेन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख, घायलों को पांच-पांच लाख

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख, घायलों को पांच-पांच लाख

बिलासपुर/नयी दिल्ली 04 नवंबर (वार्ता) रेलवे ने छत्तीसगढ़ के विलासपुर में मंगलवार को हुए रेल हादसे के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच-पांच लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है! 
दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मंडल में मंगलवार को हुए रेल हादसे के घटनास्थल पर पहुंचे गये हैं तथा वहां चल रहे बचाव कार्य की नगरानी में जुट गये हैं।
इस बीच बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। रेलवे की मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।
इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।
यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :— आपातकालीन संपर्क: • बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर - 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन उक्त नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में कोरबा जा रही पैसेंजर ट्रेन और कोयला से भरी मालगाड़ी जयरामनगर-कोटमीसोनार के बीच आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गये।
मनोहर संजय
वार्ता

More News

दंतेवाड़ा जिले में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने प्रशासन सक्रिय

11 Apr 2026 | 10:09 PM

दंतेवाड़ा, 11 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के नगरपालिका बचेली क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सक्रिय पहल तेज कर दी है। .

see more..

रायगढ़ में विकास परियोजनाओं का जायजा: ओ पी चौधरी ने ऑक्सीजोन से मरीन ड्राइव तक किया निरीक्षण

11 Apr 2026 | 9:23 PM

रायगढ़, 11 अप्रैल ( वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के .

see more..

शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर की याद मे मुरैना शहर में वन ओर पुलिस विभाग ने निकाला केंडल मार्च

11 Apr 2026 | 9:22 PM

मुरैना 11 अप्रैल (वार्ता ) मध्यप्रदेश के मुरैना में आज शनिवार शाम शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर की याद मे वन विभागओर पुलिस विभाग केअधिकारियों व कर्मियों द्वारा केंडिल मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस लाइन मुरैना से शुरू होकर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय तक पहुंचा .

see more..

पुत्र की मौत का सदमा नहीं सह पाये पिता: तीन महीने बाद फांसी लगाकर दी जान

11 Apr 2026 | 9:12 PM

बालोद, 11 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम खल्लारी में एक हृदयविदारक घटना सामने .

see more..

निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

11 Apr 2026 | 9:07 PM

राजनांदगांव, 11 अप्रैल 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में अपराध की रोकथाम और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 'सनसिटी कॉलोनी' से लोहे की छड़ें (सरिया) चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..