Wednesday, Jan 21 2026 | Time 11:34 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा

मुंबई 09 जनवरी (वार्ता) विश्व बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 528.28 अंक लुढ़ककर 77,620.21 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 162.45 की गिरावट लेकर 23,526.50 अंक पर आ गया। साथ ही दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.96 प्रतिशत टूटकर 45,203.34 अंक और स्मॉलकैप 1.17 प्रतिशत कमजोर होकर 54,021.00 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4067 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2750 में बिकवाली जबकि 1211 में लिवाली हुई वहीं 106 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 2037 कंपनियां हरे जबकि हरे निशान पर बंद हुईं वहीं 90 के भाव स्थिर रहे।

बीएसई में एफएमसीजी की 0.73 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य 20 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान रियल्टी 2.90, तेल एवं गैस 2.19, कमोडिटीज 0.28, सीडी 0.84, ऊर्जा 1.83, वित्तीय सेवाएं 0.98, हेल्थकेयर 0.72, इंडस्ट्रियल्स 1.51, आईटी 1.10, दूरसंचार 0.74, यूटिलिटीज 1.43, ऑटो 0.14, बैंकिंग 0.71, कैपिटल गुड्स 1.54, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.80, धातु 1.34, पावर 1.68, टेक 0.87, सर्विसेज 0.88 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.14 प्रतिशत लुढ़क गए।

विदेशी बाजारों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे जर्मनी का डैक्स 0.23, जापान का निक्केई 0.94, हांगकांग का हैंगसेंग 0.20 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.58 प्रतिशत टूट गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.43 प्रतिशत की बढ़त रही।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 78,206.21 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, बिकवाली शुरू होने से यह गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 77,542.92 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 78,148.49 अंक के मुकाबले 0.68 प्रतिशत की गिरावट लेकर 77,620.21 अंक पर आ गया।

वहीं, निफ्टी 14 अंक फिसलकर 23,674.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,689.50 अंक के उच्चतम जबकि 23,503.05 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,688.95 अंक की तुलना में 0.69 प्रतिशत टूटकर 23,526.50 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स जिन कंपनियों ने नुकसान उठाया उनमें टाटा स्टील 2.07, जोमैटो 1.92, एलटी 1.88, टाटा मोटर्स 1.86, अडानी पोर्ट्स 1.78, टीसीएस 1.72, एचडीएफसी बैंक 1.56, एनटीपीसी 1.55, एसबीआई 1.41, एक्सिस बैंक 1.25, टेक महिंद्रा 1.07, बजाज फाइनेंस 1.03, अल्ट्रासिमको 0.91, इंफोसिस 0.79, रिलायंस 0.77, मारुति 0.66, सन फार्मा 0.56, पावरग्रिड 0.39, बजाज फिनसर्व 0.39 और आईसीआईसीआई बैंक 0.12 प्रतिशत शामिल रहीं।

वहीं, नेस्ले इंडिया 1.87, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.50, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.38, कोटक बैंक 1.26, एशियन पेंट 0.69, भारती एयरटेल 0.50, आईटीसी 0.14, टाइटन 0.09, एचसीएल टेक 0.09 और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत लाभ में रहे।

सूरज

वार्ता

More News

कस्तूरी मेटल कंपोज़िट लि का आईपीओ 61-64 रुपए पर; खुलेगा 27 जनवरी को

20 Jan 2026 | 10:25 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) इंजीनियर्ड स्टील फाइबर और इंडस्ट्रियल फ्लोरिंग सॉल्यूशंस कंपनी, कस्तूरी मेटल कंपोज़िट लिमिटेड (केएमसीएल) ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर मूल्य 61-64 रुपए के बीच रखा है। .

see more..

नये इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ 10 साल की सर्विसिंग भी देगी टाटा मोटर्स

20 Jan 2026 | 10:08 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली देशी की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अल्ट्रा-ई सीरीज में पांच नये इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किये जिसमें खास बात यह है कि ग्राहकों को 10 साल या 10 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का विकल्प दिया जा रहा है।.

see more..

छोटे निर्यातकों को डाक विभाग के माध्याम से डिजिटलीकृत निर्यात पर भी कर शुल्क लाभ मिलना शुरू

20 Jan 2026 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) डाक विभाग (डीओपी) ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा हाल में जारी अधिसूचनाओं के अनुसार डाक चैनल के माध्यम से किए गए निर्यातों के लिए शुल्क वापसी, निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट (आरओडीटीईपी) तथा राज्य और केंद्रीय करों एवं शुल्कों पर छूट (आरओएससीटीएल) जैसे निर्यात लाभ देने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है।.

see more..

मुक्त व्यापार समझौतों से असम के जैविक कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए खुल रहे हैं निर्यात के बड़े अवसर: एपीडा

20 Jan 2026 | 8:43 PM

नयी दिल्ली , 20 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एजेंसी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने असम सरकार के सहयोग से गुवाहाटी में आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भारत के अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से असम के जैविक कृषि तथा बागवानी उत्पादों के निर्यात की विशाल संभावनाओं का उल्लेख किया है।.

see more..

स्पाइसजेट अहमदाबाद से शारजांह के लिए शुरू करेगी उड़ान

20 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट अगले महीने गुजरात के अहमदाबाद से शारजांह के लिए उड़ान शुरू करेगी।.

see more..