Friday, Dec 12 2025 | Time 11:59 Hrs(IST)
राज्य


थुम्माला का सीसीआई से किसानों का समर्थन करने का आग्रह किया

थुम्माला का सीसीआई से किसानों का समर्थन करने का आग्रह किया

हैदराबाद, 11 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के कृषि मंत्री थुम्माला नागेश्वर राव ने कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कपास जिनिंग मिलर्स की हड़ताल के कारण राज्य में कपास किसानों को व्यवधान का सामना न करना पड़े।

श्री राव ने सोमवार को सीसीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और राज्य के मुख्य सचिव से हड़ताल के मुद्दे पर बात की और उनसे किसानों को संभावित नुकसान से बचाने तथा ऐसी स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया, जहां कपास कम कीमतों पर बेचा जा सकता है। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल कपास खरीद शुरू करने के महत्व पर जोर दिया।

राज्य कपास मिलर्स एवं ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नमी की मात्रा और वजन मानकों पर सीसीआई के नियमों का विरोध करते हुए सोमवार को कपास की खरीद रोक दी। इससे कपास किसानों के सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं, जो पहले से ही अपनी फसलों के लिए उचित मूल्य पाने को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने इन मुद्दों को हल करने के लिए कपास मिलर्स के साथ भी चर्चा की है और इस बात पर जोर दिया है कि किसानों की सहायता के लिए तत्काल कार्रवाई महत्वपूर्ण है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कपास किसान केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने और उन्हें आगे की वित्तीय कठिनाई से बचाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान कर रहे हैं।

संतोष अशोक

वार्ता

More News

कफ सिरप की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कई शहरों में छापेमारी

12 Dec 2025 | 11:44 AM

लखनऊ, 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध तस्करी पर प्रहार करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छह शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई इस कार्रवाई में एजेंसी ने कुल 25 ठिकानों पर तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज जब्त किए। .

see more..

इटली में गार्डा प्रदर्शनी को लेकर आगरा के जूता निर्यातकों में उत्साह

12 Dec 2025 | 11:42 AM

आगरा 12 दिसंबर (वार्ता) इटली में गार्डा प्रदर्शनी का 104 वां संस्करण लगने जा रहा है जिसको लेकर आगरा के जूता निर्यातक इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस बार गार्डा प्रदर्शनी अगले महीने 10 से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने जा रही है, जिसको लेकर आगरा के जूता निर्यातक तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार आगरा से 50 से ज्यादा जूता निर्यातक गार्डा प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जाएंगे। जूता निर्यातकों ने बताया कि इटली की गार्डा प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होती है और इस प्रदर्शनी में कई देशों के बड़े बड़े व्यापारी पहुंचते हैं इसलिए आगरा के जूता कारोबार के लिए बेहद अहम मानी जाती है। गार्डा प्रदर्शनी में आ.

see more..

जल जीवन मिशन की समीक्षा में कलेक्टर सख्त, समय पर काम नहीं तो एफआईआर

12 Dec 2025 | 11:41 AM

बैतूल, 12 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी प्रगति को देखते हुए जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

12 Dec 2025 | 11:35 AM

पडेरू, 12 दिसंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश में आंध्र सीतराम राजू (एएसआर) जिले के मारेदुमिल्ली गांव में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं की एक बस के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। .

see more..

उड़ान रद्द होने से होटलों, गाड़ियों और तमाम पैकेज होने लगे कैंसिल

12 Dec 2025 | 11:31 AM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में दिसंबर के महीने में पर्यटकों की हमेशा अच्छी रहती है। लेकिन पिछले कई दिनों से चले आ रहे इंडिगो फ्लाइट विवाद के कारण पर्यटन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। काशी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है।.

see more..