Monday, Jun 15 2026 | Time 07:49 Hrs(IST)
Business


अमेरिकी व्यापार कार्यवाही के मुद्दे पर उसके साथ बातचीत जारी: वाणिज्य मंत्रालय

अमेरिकी व्यापार कार्यवाही के मुद्दे पर उसके साथ बातचीत जारी: वाणिज्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) भारत ने कहा है कि वह अमेरिका के व्यापार कानून की धारा 301 की कार्यवाही के मुद्दों पर उसके साथ बातचीत जारी रखे हुए है।


वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह बात कही। सरकार का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि अमेरिका ने कानून के तहत भारत समेत विभिन्न देशों पर व्यापार में अनुचित तरीके अपनाने के आरोप में कार्यवाही करने का नोटिस जारी कर रखा है।

 

इसके साथ ही भारत-अमेरिका के साथ बातचीत के बाद इसी वर्ष 02 फरवरी को घोषित एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उसके साथ समानांतर रूप से बातचीत कर रहा है। विपक्षी समझौते पर दोनों देशों की ओर से गत सात फरवरी को एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया था। उस संयुक्त वाक्य के अनुसार बातचीत के लिए अमेरिकी व्यापार मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल इस समय दिल्ली की यात्रा पर है।

 

अमेरिकी व्यापार मंत्रालय ने भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ वस्तुओं के आयात को रोकने के उपायों के संबंध में जांच पूरी कर ली है। इसके परिणामस्वरूप, उसने 1974 के अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत इन देशों और अर्थव्यवस्थाओं से आयात किये जाने वाले माल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 232 के अंतर्गत आने वाले उत्पादों और कुछ अन्य उत्पादों को इन शुल्क प्रस्तावों से बाहर रखा गया है। वस्त्र और परिधान उत्पादों के लिए एक विशेष तंत्र का भी प्रस्ताव किया गया है, जिसके तहत चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं से एक निश्चित मात्रा में आयात को कम शुल्क दरों पर अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित शुल्क अभी अंतिम नहीं हैं और हितधारक इस वर्ष 22 जून तक सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने के लिए अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। लिखित टिप्पणियां छह जुलाई 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। सार्वजनिक सुनवाई सात जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। अमेरिकी व्यापार विभाग प्रस्तावित उपायों पर अंतिम निर्णय लेने से पहले प्राप्त टिप्पणियों और गवाहियों पर विचार करेगा।

 

मनोहर उप्रेती

वार्ता

More News
एफपीआई ने जून में बेची 62,853 करोड़ रुपये की इक्विटी

एफपीआई ने जून में बेची 62,853 करोड़ रुपये की इक्विटी

14 Jun 2026 | 11:14 AM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से 43,955 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है जिसमें अकेले इक्विटी में उनका निवेश 62.8 हजार करोड़ रुपये कम हुआ है। केंद्रीय डिपॉजटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने जून के पहले दो सप्ताह में इक्विटी में 62,853 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

see more..
वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

14 Jun 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में रही लिवाली के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ईरान शांति वार्ता और विभिन्न वृहत आर्थिक संकेतकों पर होगी। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में गत शुक्रवार को हुई जबरदस्त लिवाली से पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में साप्ताहिक तेजी देखी गयी। आने वाले सप्ताह में भी शांति वार्ता की प्रगति सबसे प्रमुख कारक होगा। घरेलू स्तर पर महंगाई और आयात-निर्यात के आंकड़ों के साथ मानसून की प्रगति का असर बाजार पर दिखेगा। खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार शाम जारी हुए हैं जबकि थोक महंगाई के आंकड़े सोमवार दोपहर जारी होने हैं।

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट, चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घट-बढ़

14 Jun 2026 | 8:56 AM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी देखी गयी जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

चावल, गेहूं, दालों के भाव टूटे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

13 Jun 2026 | 6:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और दालों में भी नरमी देखी गया जबकि चीनी महंगी हुई। खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।.

see more..

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गिफ्टी सिटी में किया हेक्सवेयर के नये डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन

13 Jun 2026 | 4:21 PM

अहमदाबाद, 13 जून (वार्ता) वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने वाली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी हेक्सवेयर टेक्नोलॉजीज ने शनिवार को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एक नया डिलीवरी सेंटर खोला। .

see more..