मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 364.27 अंक की गिरावट के साथ 77,816.45 अंक पर खुला।
खबर लिखे जाते समय यह 540 अंक (0.69 प्रतिशत) टूटकर 77,640.72 अंक पर था।