Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:53 Hrs(IST)
Business


प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे

प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले वित्त वर्ष के आरंभ तक प्लास्टिक के नोट लोगों के हाथों में होंगे।


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को बताया कि शुरुआत में इन नोटों को पायलट परीक्षण के लिए लाया जायेगा। यदि पायलट में सबकुछ ठीक रहा तो इसका आगे विस्तार किया जायेगा।


केंद्रीय बैंक के मौद्रिक नीति संबंधी बयान जारी करने के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में श्री मल्होत्रा ने कहा, "यदि सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो हमने अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में इसे लाने का लक्ष्य रखा है।" उन्होंने बताया कि अभी पॉलीमर के कागज के लिए निविदा आमंत्रित की है। उसके आने के बाद उस पर परीक्षण किये जायेंगे, सुरक्षा संबंधी स्वीकृतियां मिलेंगी, कई चरण हैं, कई सिक्योरिटी फीचर हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर लोगों को इसकी जानकारी दी जायेगी।


आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पायलट के दौरान यह देखना होगा कि भारतीय परिस्थितियों में इनका प्रदर्शन कैसा रहता है, यहां की जलवायु और जो दूसरी अवसंरचनाएं इसके लिए तैयार की गयी हैं, उनके साथ इनका प्रदर्शन कैसा रहता है। उसके बाद आरबीआई विचार करेगा कि इसे पूरी तरह अपनाया जा सकता है या नहीं, और उसके लिए किसी बदलाव की आवश्यकता है या नहीं।


उन्होंने बताया कि पॉलीमर के नोट लाने के दो उद्देश्य हैं। पहला, इससे नोट का जीवनकाल बढ़ जाता है। यह विशेष रूप से कम मूल्य के नोटों पर अधिक लागू होता है जिनका हस्तांतरण एक हाथ से दूसरे हाथ में अधिक होता है जिससे वे जल्दी खराब हो जाते हैं। कई देशों में 30 साल से इन नोटों का इस्तेमाल हो रहा है। वहां यह पाया गया है कि ये नोट कागज के नोटों की तुलना में तीन-चार गुना ज्यादा समय तक चलते हैं। इसके अलावा, इससे आरबीआई की क्षमता बढ़ जाती है। अर्थव्यवस्था के बढ़ते आकार के साथ क्षमता बढ़ाना जरूरी है।


उल्लेखनीय है कि सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक के नोट लाने की रिजर्व बैंक को अनुमति प्रदान कर दी है। अभी उसे प्लास्टिक के दो अरब नोट छापने की अनुमति मिली है जो पायलट परीक्षण के लिए होंगे।


अजीत जितेन्द्र
वार्ता

More News
शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिकी आयात शुल्क का असर

शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिकी आयात शुल्क का असर

09 Aug 2026 | 11:06 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी आयात शुल्क से संबंधित विधेयक का असर दिखेगा। अमेरिकी संसद की सिनेट में भारत समेत पांच देशों पर रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा, बाजार पर महंगाई के आंकडों का असर भी दिखेगा। खुदरा महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़े इसी सप्ताह जारी होने हैं।

see more..

यूपीआई उपयोगकर्ताओं को लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, प्रणाली को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपयुक्त राजस्व मॉडल की जरूरत

08 Aug 2026 | 8:32 PM

नयी दिल्ली, 8 अगस्त (वार्ता) सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम ( पीएसएस ए ) में संशोधन से यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोगकर्ताओं को किसी भी लेन-देन के लिए कोई कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा और दुकानों पर एक निश्चित रकम से कम के लेन-देन पर डिस्काउंट शुल्क भी नहीं लगेगा।.

see more..

जियो ने पेश किये 84 दिन और एक साल के ओटीटी-पास

08 Aug 2026 | 2:26 PM

नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखने वाले ग्राहकों के लिए जियो ने लंबी वैलिडिटी वाले ओटीटी-पास पेश किये हैं।.

see more..

ब्रिक्स देश इनवॉयस ( बीजक) डिस्काउंटिंग प्रणाली शुरू करने पर सहमत

07 Aug 2026 | 10:36 PM

जयपुर, 07 अगस्त (वार्ता) ब्रिक्स व्यापार समूह के व्यापार मंत्रियों की 16वीं बैठक यहां भारत की अध्यक्षता में ‘जयपुर सहमति’ की घोषणा के साथ सम्पन्न हुई जिसमें सदस्य अन्य बातों के अलावा देश आपस में व्यापारियों की अल्पकालिक कर्ज सुविधा के लिए एक इनवॉयस ( बीजक) डिस्काउंटिंग प्रणाली शुरू करने पर सहमत हुए हैं1 .

see more..

सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने की ई20 में नमी एवं क्लोराइड की जांच, कहा ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप

07 Aug 2026 | 9:21 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण) में नमी और क्लोराइड पाये जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की और कहा है कि ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। .

see more..