Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:55 Hrs(IST)
India


भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले हैं, गुणवत्ता को अपना महामंत्र बनाएं विनिर्माता: मोदी

भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले हैं, गुणवत्ता को अपना महामंत्र बनाएं विनिर्माता: मोदी

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को 'गुणवत्ता' अपना महामंत्र बनाने का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि दुनिया को आज के दौर में विनिर्माण के कामों के लिए मजबूत भागीदारों की तलाश है और यह भारत के लिए बड़ा अवसर है।


श्री मोदी ने कहा कि विभिन्न देशों के साथ हाल में किये गये मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से भी भारत के उद्यमियों और निर्यातकों के लिए अवसरों के बहुत बड़ा द्वारा खुला है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को प्रस्तुत करके ही उठाया जा सकता है। श्री मोदी बजट 2026-27 पर आयोजित दूसरे वेबिनार का उद्घाटन कर रहे थे। दिन भर चलने वाले इस वेबिनार का विषय है- "आर्थिक वृद्धि को निरंतर संभालना और सशक्त करना" विषय के साथ चार अलग-अलग सत्र होंगे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए बड़े आत्मविश्वास के साथ कदम उठाने होंगे। नयी प्रौद्योगिकी अपनानी होगी। अनुसंधान पर कंजूसी करने की बजाय निवेश बढ़ाना होगा। गुणवत्ता (क्वालटी) सुधारनी होगी। उन्होंने कहा, "भारत ने बहुत सारे देशों के साथ एफटीए किये हैं। हमारे लिए अवसरों का बहुत बड़ा द्वार खुला है। ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम क्वालिटी पर कभी भी समझौता न करें।"

 

उन्होंने कहा, "आपका एक ही महामंत्र होना चाहिए, क्वालिटी, क्वालिटी और अधिक क्वालिटी।" उन्होंने कहा कि अवसरों का फायदा उद्योग और व्यापार जगत को ही उठाना है।

 

प्रधानमंत्री ने भारतीय विनिर्माताओं से -विश्वस्तर से भी बेहतर गुणवत्ता प्रस्तत करने का आह्वान करते हुए कहा , "क्वालिटी समझौता नहीं, इस पर सबसे अधिक समय, साधन और बुद्धि खर्च करनी होगी।" उन्होंने विनिर्माताओं से विश्व बाजार की जरूरतों का अध्ययन और विश्लेषण करने और उसके अनुसार अपनी विनिर्माण क्षमता को तैयार करने का सुझाव दिया।

 

श्री मोदी ने कहा, "आज दुनिया विश्वसनीय और विनिर्माण के लिए मजबूत भागीदारों की तलाश में है। भारत के पास यह अवसर है कि वह इस भूमिका को मजबूती से निभाए।"

 

आज के वेबिनार में चार अलग-अलग सत्र होंगे। इन सत्रों में प्रथम सत्र विनिर्माण, उद्योगों के स्तर को उन्नत करना और रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों पर, दूसरा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए ऋण और बाजार की सुविधाओं पर, तीसरा नगरों के आर्थिक इलाकों की योजना पर और चौथा सत्र अवसंरचना विकास, लॉजिस्टिक्स और किराया जैसे विषयों पर रखा गया है।

 

उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने बजट में सूक्ष्म , लघु और मझोले उद्यमों, अवसंरचना, बायोफार्म, मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स और कार्बन कैप्चर एवं स्टोरेज के विकास के लिए की गयी पहलों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन चल रहा है। बाजार अब केवल लागत नहीं देखते, वे स्वस्थ उपायों को भी देखते हैं।"

 

श्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए केंद्र , राज्य , उद्योग और संस्थानों के बीच पूर्ण तालमेल पर बल देते हुए कहा कि यह लक्ष्य 'साझेदारी ' से ही संभव होगा।

 

मनोहर, उप्रेती
वार्ता

More News

कांग्रेस ने वांगचुक की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार से माफी मांगने की मांग की

14 Mar 2026 | 11:20 PM

नयी दिल्ली 14 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केन्द्र सरकार से माफी मांगने की मांग की है। .

see more..

दिल्ली : 'नक्सल टेरर वैंक्विश्ड' पुस्तक का अनावरण

14 Mar 2026 | 11:02 PM

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) लेखक, राजनीतिक टिप्पणीकार और नीति विश्लेषक तुहिन ए सिन्हा की आगामी पुस्तक 'नक्सल टेरर वैंक्विश्ड' का शनिवार को यहां अनावरण किया गया। .

see more..

एयर इंडिया समूह रविवार को पश्चिम एशिया के लिए कुल 72 निर्धारित, गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेगा

14 Mar 2026 | 9:34 PM

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया समूह ने शनिवार को कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस रविवार 15 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने के लिए कुल 72 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।.

see more..

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की कड़ी निंदा की

14 Mar 2026 | 8:52 PM

नयी दिल्ली 14 मार्च (वार्ता) भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के ताजा हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।.

see more..

एलपीजी संकट पर सियासी तकरार, मणिकम टैगोर ने भाजपा सांसद के बयान पर उठाये सवाल

14 Mar 2026 | 8:51 PM

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने कहा है कि भारतीय जहाज होर्मोज जलडमरूमध्य से निकल कर भारत आ रहा है। .

see more..